राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की जमकर आलोचना हो रही है। पराग इस मैच में सिर्फ 7 रन बनाकर पेट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। यह देखकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी नाराज नजर आए। उन्होंने सीधे सवाल उठाया कि क्या रियान पराग वाकई रॉयल्स के कप्तान बनने लायक हैं?
Riyan Parag, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 36वां मुक़ाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया।
इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की जमकर आलोचना हो रही है। पराग इस मैच में सिर्फ 7 रन बनाकर पेट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। यह देखकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी नाराज नजर आए। उन्होंने सीधे सवाल उठाया कि क्या रियान पराग वाकई रॉयल्स के कप्तान बनने लायक हैं?
सहवाग ने मैच के बाद क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग की कप्तानी पर गंभीरता से सोचना चाहिए। मैनेजमेंट को यह फैसला करना होगा कि क्या वो उनके लिए सही कप्तान हैं। आपने पांच खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है? असली सवाल तो परफॉर्मेंस से तय होता है।”
सहवाग ने पराग की फील्ड प्लानिंग पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई जैसे अनुभवी स्पिनरों को सिर्फ एक-एक ओवर देना बड़ी गलती थी। सहवाग ने कहा, “दोनों को सिर्फ एक ओवर मिला। उन्हें एक ओवर और देना चाहिए था। अगर जडेजा और बिश्नोई ज्यादा गेंदबाजी करते तो विकेट निकाल सकते थे। आठ अलग-अलग गेंदबाज आजमाए, लेकिन रणनीति काम नहीं आई।”
सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों का टारगेट 5 विकेट शेष रहते और 9 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों ने हैदराबाद की जीत आसान बना दी। रियान पराग की बल्लेबाजी भी इस सीजन में बुरी तरह फ्लॉप रही है। 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 88 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर सिर्फ 20 रन है। औसत 12.57 और स्ट्राइक रेट 113 से भी नीचे है।
सहवाग ने कहा, “कप्तान हो और खुद रन न बना पा रहे हो, तो कप्तानी पर असर पड़ता ही है। मन में बार-बार यही सवाल घूमता रहेगा कि वैभव सूर्यवंशी 36 गेंदों पर शतक जड़ रहा है और मैं सीनियर प्लेयर हूं, फिर मैं रन क्यों नहीं बना पा रहा? यह सोच बल्लेबाजी को भी प्रभावित करती है।”
बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 228 रन बनाए थे, जिसमें 19 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी 103 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने भी 51 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। अब उनकी अगली भिड़ंत मंगलवार 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स से मुल्लानपुर में होगी।
Sports – Patrika | CMS


