अभिषेक शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक, लड़की ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा, देखें Video

अभिषेक शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक, लड़की ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा, देखें Video

Security Breach for Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के स्‍टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की सुरक्षा में चूक बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर में टीम होटल से निकलते समय एक लड़की ने उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Security Breach for Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को खेलने पहुंची एसआरएच के स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ टीम होटल के बाहर एक ऐसी घटना हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैदान के बाहर हुए इस अजीबोगरीब वाकये को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिरी ये क्‍या मामला है?

अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा

दरअसल, अभिषेक शर्मा टीम के साथ टीम होटल से निकल रहे थे। इसी बीच एक लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ लिया और अपनी ओर उन्‍हें खींचने का प्रयास भी किया। लड़की की इस हरकत से अभिषेक काफी असहज नजर आए। हालांकि, होटल में मौजूद सिक्‍योरिटी गार्ड ने तुरंत युवती से उनका हाथ छुड़ाया। इस घटना का वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि किसी खिलाड़ी की तारीफ करने का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि उसके निजी जीवन में दखल दिया जाए। क्‍योंकि ये सुरक्षा में चूक का मामला है। ऐसी हरकतों से कोई भी असहज हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोग कैसे और कहाँ से आते हैं?’ तो एक अन्‍य ने लिखा, ‘यह पूरी तरह से गलत है—हाथ पकड़कर मत खींचो।’

वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि अभिषेक शर्मा ने अपनी बैटिंग के दम पर जो जगह बनाई है, वह इसी का नतीजा है। युवाओं के बीच उनके लिए ज़बरदस्त दीवानगी है। हालांकि, जहां एक तरफ फ़ैन्स का प्यार मेरे सिर-आंखों पर है, वहीं सुरक्षा और मर्यादा का ध्यान रखना भी जरूरी है। किसी भी खिलाड़ी का हाथ पकड़ना या खींचना उनके निजी दायरे का उल्लंघन है, फ़ैन्स को थोड़ा संयम बरतना चाहिए।

अभिषेक ने एसआरएच की जीत में खेली अहम पारी

राजस्‍थान रॉयल्‍स के 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच ने शुरुआती झटके के बावजूद कोई दबाव महसूस नहीं किया। ईशान किशन (31 गेंदों पर 74 रन) और अभिषेक शर्मा (29 गेंदों पर 57 रन) ने मिलकर 132 रनों की तूफानी साझेदारी की और मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने पावरप्ले के दौरान रॉयल्स के गेंदबाज़ी आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। हालांकि बीच में दोनों जमे हुए बल्लेबाज आउट हो गए, लेकिन हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी के उपयोगी योगदान की बदौलत एसआरएच ने 18.3 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *