भीषण गर्मी में वन विभाग अलर्ट:कुंभलगढ़–टॉडगढ़ रावली: वन्यजीवों की सोलर पॉवर पंप और टैंकरों से बुझा रहे प्यास

भीषण गर्मी में वन विभाग अलर्ट:कुंभलगढ़–टॉडगढ़ रावली: वन्यजीवों की सोलर पॉवर पंप और टैंकरों से बुझा रहे प्यास

भीषण गर्मी में वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। राजसमंद के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य और टॉडगढ़ रावली वन्यजीव अभयारण्य में जल स्रोतों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। सोलर पॉवर पंप और टैंकर से कर रहे पूर्ति डीएफओ रामानंद भाकर ने बताया कि दोनों अभयारण्यों में कुल 214 वाटर होल चिन्हित किए गए हैं। इनमें 93 प्राकृतिक और 121 कृत्रिम हैं। तेज गर्मी से कई जल स्रोतों में पानी का स्तर घटने लगा है। इसके लिए कई स्थानों पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। वहीं कुछ वाॅटर होल पर सोलर पाॅवर पंप लगाकर नियमित जल सप्लाई की जा रही है। फील्ड स्टाफ को भी लगातार मॉनिटरिंग कर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश हैं। 700 से ज्यादा वन्यजीव वन विभाग के भरोसे कुंभलगढ़ अभयारण्य में 142 लेपर्ड, 175 हायना, 360 जैकाल और 51 भालू मौजूद हैं। जबकि टॉडगढ़ रावली में भी वन्यजीवों की अच्छी संख्या है। इसलिए हीटवेव और लगातार चढ़ते तापमान के बीच पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि मई–जून में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन भी तैयार रखे गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *