सीतापुर जिले की बिसवा सीट पर भाजपा विधायक निर्मल वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 63 % जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए,जबकि 19 % लोगों ने अभी कुछ न कहने पर वोट दिया है। जबकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भी मौजूदा विधायक निर्मल वर्मा ही हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद वर्तमान विधायक निर्मल वर्मा ही हैं। उन्हें 38% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर भाजपा नेता दिनकर प्रताप सिंह हैं। इन्हें 28% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर महेंद्र वर्मा हैं, उन्हें 11% लोगो ने पसंद किया है। वहीं 8% प्रतिशत लोगों ने महानारायण को पसंद किया है, जबकि 15 प्रतिशत में अन्य उम्मीदवारों को लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में पहली पसंद शालिनी यादव हैं। इन्हें 24% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर अफजाल कौसर को 13%, तीसरे नंबर पर संजय यादव को 9%,जबकि चौथे नंबर पर आशीष गुप्ता को महज 5% लोगों ने ही पसंद किया है। जबकि 3% मूलचंद वर्मा और 46% लोगो ने अन्य उम्मीदवारों को चुना है। वहीं, कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद अतीक खां हैं। इन्हें 26 % लोगों ने पसंद किया है। वही राजेंद्र प्रसाद वर्मा को 16 %, अमर मेहरोत्रा को 11 % लोगों ने पसंद किया है। वही अन्य दावेदारों के 47% लोग शामिल हैं। बसपा में पूर्व प्रत्याशी हाशिम अली अंसारी को 36 % लोगों ने पसंद किया है। नईम अंसारी को 9%, जबकि अन्य दावेदारों को 55% लोगों ने पसंद किया है।


