बारात जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत:फतेहपुर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान

बारात जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत:फतेहपुर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान

फतेहपुर के बकेवर-जहानाबाद सड़क पर देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे की सूचना सुबह राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब जानिए पूरी घटना… यह घटना रविवार देर रात करीब दस बजे के बाद बकेवर थाना क्षेत्र के भेलगांव मोड़ के पास हुई। चांदपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर गांव निवासी 21 वर्षीय राम सिंह पुत्र शर्मा और 22 वर्षीय हनुमान उर्फ हनु पुत्र रामकरण निषाद बाइक से पाही गांव जा रहे थे। वे अपने गांव के शिव सिंह की बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर गई जान टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। बकेवर थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सूचित किया और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम सिंह की जनवरी 2027 में होनी थी शादी मृतक राम सिंह के पिता शर्मा निषाद ने बताया कि उनके बेटे की शादी जनवरी 2027 में तय थी। हमीरपुर जिले के डडियन गांव में रिश्ता पक्का हो चुका था और 25 मार्च को तिलकोत्सव कार्यक्रम भी संपन्न हुआ था। राम सिंह सूरत में एक फैक्ट्री में काम करता था और अपने तिलकोत्सव के लिए मार्च में घर आया था। उसके परिवार में एक छोटा भाई राहुल, एक बड़ी बहन सुरेखा (विवाहित) और मां हैं। दूसरे मृतक हनुमान उर्फ हनु की शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। उसकी शादी चांदपुर थाना क्षेत्र के मवई गांव की सोनी से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *