पलवल में दहेज के लिए पत्नी-बेटी की हत्या, बेटा लापता:स्कार्पियो और 25 लाख रुपये की कर रहे थे मांग, पहले भी कर चुके थे मारपीट

पलवल के किठवाड़ी गांव में दहेज के लिए पत्नी और चार साल की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का तीन माह का नवजात बेटा भी लापता है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लापता बच्चे की तलाश कर रही है। चांदहट थाना पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मितलेश और उसकी चार वर्षीय बेटी मुकली के रूप में हुई है। पुलिस ने विवाहिता के पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। स्कॉ​र्पियो और 25 लाख की मांग को लेकर कर थे प्रताडि़त कामरगढ़ी, यूपी निवासी नरवीर ने शिकायत में बताया कि उनकी बहन मितलेश की शादी साल 2020 में किठवाड़ी गांव के धर्मवीर उर्फ धर्मु से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति धर्मवीर, देवर कर्मवीर उर्फ कर्मु, सास प्रेमवती, ससुर दयाचंद, ननद रेखा और अनीता दहेज में जमीन, स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर मितलेश को कई बार प्रताड़ित किया गया और मारपीट भी की गई। अस्पताल में परिजनों के साथ की थी मारपीट परिजनों के अनुसार, हाल ही में मितलेश ने एक बेटे को जन्म दिया था। 2 अप्रैल को जब मितलेश जिला अस्पताल में भर्ती थीं, तब भी आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर नरवीर की मां राजवती और मोहन के साथ मारपीट की थी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शव पर थे चोट के निशान, नाक कान से बह रहा था खून नरवीर ने बताया कि 25 अप्रैल को मित्रोल निवासी पवन उर्फ केदारू ने फोन कर बहन मितलेश और भांजी मुकली की मौत की सूचना दी। जब परिजन किठवाड़ी पहुंचे, तो दोनों के शव घर में पड़े मिले। शवों पर चोटों के निशान थे और नाक-कान से खून बह रहा था। मितलेश का तीन माह का नवजात बेटा वहां से गायब था, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *