शेखपुरा में जानलेवा हमले में फरार महिला अरेस्ट:होली पर मजदूरी विवाद में हुई थी झड़प, 13 लोग हुए थे घायल

शेखपुरा में जानलेवा हमले में फरार महिला अरेस्ट:होली पर मजदूरी विवाद में हुई थी झड़प, 13 लोग हुए थे घायल

अरियरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरपर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान उसी गांव के लक्ष्मण चौहान की पत्नी साबो देवी के रूप में हुई है। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई गई एफआईआर इस छापेमारी का नेतृत्व अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और अनुसंधान पदाधिकारी सपना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना बीते होली के दिन घटी थी। कृष्ण चौहान का पुत्र बंगाली चौहान सेंटिंग मजदूरी के 45,000 रुपये बकाया मांगने लक्ष्मण चौहान के पास गया था। लक्ष्मण चौहान ने बकाया देने से इनकार कर दिया और बंगाली चौहान सहित अन्य लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। लोहे की रॉड, कुदाल और टांगी से हमला इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लोहे के रॉड, कुदाल और टांगी जैसे हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 6 लोग शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इससे पहले फरपर गांव निवासी अभियुक्त सुधीर चौहान, परशुराम चौहान और जवाहर चौहान को एक माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अरियरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरपर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान उसी गांव के लक्ष्मण चौहान की पत्नी साबो देवी के रूप में हुई है। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई गई एफआईआर इस छापेमारी का नेतृत्व अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और अनुसंधान पदाधिकारी सपना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना बीते होली के दिन घटी थी। कृष्ण चौहान का पुत्र बंगाली चौहान सेंटिंग मजदूरी के 45,000 रुपये बकाया मांगने लक्ष्मण चौहान के पास गया था। लक्ष्मण चौहान ने बकाया देने से इनकार कर दिया और बंगाली चौहान सहित अन्य लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। लोहे की रॉड, कुदाल और टांगी से हमला इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लोहे के रॉड, कुदाल और टांगी जैसे हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 6 लोग शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इससे पहले फरपर गांव निवासी अभियुक्त सुधीर चौहान, परशुराम चौहान और जवाहर चौहान को एक माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *