जहानाबाद में भाकपा माले राज्य सम्मेलन को लेकर प्रतिनिधि चुनाव:18 लोग निर्वाचित होंगे, दरभंगा में नई स्टेट कमेटी का गठन होगा

जहानाबाद में भाकपा माले राज्य सम्मेलन को लेकर प्रतिनिधि चुनाव:18 लोग निर्वाचित होंगे, दरभंगा में नई स्टेट कमेटी का गठन होगा

जहानाबाद में भाकपा माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव आज संपन्न कराया जा रहा है। यह राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई 2026 तक दरभंगा के लहेरियासराय में प्रस्तावित है। सम्मेलन का उद्देश्य “बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनने से रोकने” और “न्याय व अधिकार की लड़ाई को तेज करना” जैसे मुद्दों पर व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करना है। पार्टी के जनवादी केंद्रीयता सिद्धांत के तहत सभी स्तरों पर संगठनात्मक कार्य और चुनाव प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस प्रक्रिया के माध्यम से नई राज्य समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के हर स्तर के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनाने के लिए 15 दिन पहले लिखित सूचना जारी की गई थी। 12 और 13 अप्रैल को इच्छुक सदस्यों और कार्यकर्ताओं से नामांकन प्राप्त किए गए। जहानाबाद जिले में कुल 5383 पार्टी सदस्य हैं, जिनके आधार पर यहां से 18 प्रतिनिधियों का चयन किया जाना है। चुनाव में जिले भर से कुल 62 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 18 उम्मीदवारों को प्रतिनिधि के रूप में चुना जाएगा। मतदान केवल निर्वाचक मंडल के सदस्य ही कर रहे हैं, जिसमें ब्रांच सचिव, लोकल कमेटी, प्रखंड कमेटी, जिला कमेटी और उससे ऊपर के कमेटी सदस्यों सहित कुल 541 कार्यकर्ता शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए राज्य स्तर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय कुमार (भोजपुर जिला सचिव), निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार तथा राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह और रविंद्र कुमार शामिल हैं। अनपढ़ मतदाताओं के लिए सहयोग की विशेष व्यवस्था भी की गई है। चयनित 18 प्रतिनिधियों के साथ, जिले के 4 राज्य कमेटी सदस्य और 2 राज्य स्तरीय जनसंगठन से जुड़े नेता पदेन रूप से राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे। जहानाबाद में भाकपा माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव आज संपन्न कराया जा रहा है। यह राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई 2026 तक दरभंगा के लहेरियासराय में प्रस्तावित है। सम्मेलन का उद्देश्य “बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनने से रोकने” और “न्याय व अधिकार की लड़ाई को तेज करना” जैसे मुद्दों पर व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करना है। पार्टी के जनवादी केंद्रीयता सिद्धांत के तहत सभी स्तरों पर संगठनात्मक कार्य और चुनाव प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस प्रक्रिया के माध्यम से नई राज्य समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के हर स्तर के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनाने के लिए 15 दिन पहले लिखित सूचना जारी की गई थी। 12 और 13 अप्रैल को इच्छुक सदस्यों और कार्यकर्ताओं से नामांकन प्राप्त किए गए। जहानाबाद जिले में कुल 5383 पार्टी सदस्य हैं, जिनके आधार पर यहां से 18 प्रतिनिधियों का चयन किया जाना है। चुनाव में जिले भर से कुल 62 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 18 उम्मीदवारों को प्रतिनिधि के रूप में चुना जाएगा। मतदान केवल निर्वाचक मंडल के सदस्य ही कर रहे हैं, जिसमें ब्रांच सचिव, लोकल कमेटी, प्रखंड कमेटी, जिला कमेटी और उससे ऊपर के कमेटी सदस्यों सहित कुल 541 कार्यकर्ता शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए राज्य स्तर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय कुमार (भोजपुर जिला सचिव), निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार तथा राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह और रविंद्र कुमार शामिल हैं। अनपढ़ मतदाताओं के लिए सहयोग की विशेष व्यवस्था भी की गई है। चयनित 18 प्रतिनिधियों के साथ, जिले के 4 राज्य कमेटी सदस्य और 2 राज्य स्तरीय जनसंगठन से जुड़े नेता पदेन रूप से राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *