आज की सबसे बड़ी खबर बिहार सरकार से जुड़ी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम शेखर यादव (32) है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर बेटे निशांत के साथ 7 सर्कुलर वाले नए बंगले का कामकाज देखने पहुंचे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी बिहार के नए CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम शेखर यादव (32) है। वो बिहार के बांका जिले का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसका बिहार में एक मारपीट का केस था। पुलिस उसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसलिए मैंने गुस्से में आकर CM हाउस में कॉल किया और धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें 2. 7 सर्कुलर रोड में नया बंगला देखने पहुंचे नीतीश पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर बेटे निशांत के साथ 7 सर्कुलर वाले नए बंगले का कामकाज देखने पहुंचे। वे जल्द इस बंगले में शिफ्ट होंगे। इधर दिल्ली में उन्हें टाइप-8 कैटेगरी का सरकारी बंगला मिला है। नीतीश कुमार को दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर-9 आवंटित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. नई सरकार बनते ही 13 जिलों की जेलों में रेड बिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस एक्शन मोड में हैं। शुक्रवार की सुबह नालंदा, समस्तीपुर, औरंगाबाद, भोजपुर, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों की जेलों में एक साथ रेड पड़ी है। इस दौरान पुलिस ने जेलों में बैरक की सघन जांच की है। बड़े अपराधियों की बैरक तक भी पुलिस पहुंची। टॉयलेट, किचन इन जगहों की भी तलाशी ली गई है। पूरी खबर पढ़ें 4. CM ने परिवार के साथ हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा की। CM के साथ उनका परिवार भी था। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में रहे। मंदिर पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद CM को देखते ही कार्यकर्ता जुट गए। मंदिर प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5. पशुपति पारस का वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। कंकड़बाग के प्राइवेट अस्पताल के ICU में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हो रहा है, लेकिन सांस लेने में लगातार परेशानी है। उनका ट्रीटमेंट PMCH के डॉक्टर आनंद कुमार कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. अनंत सिंह का जानी दुश्मन भोला गुजरात से अरेस्ट बिहार के कुख्यात अपराधी भोला सिंह को CBI ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पटना जिले के पंडारक का रहने वाला भोला सिंह अपना बदलकर गौतम और अमित शर्मा बनकर वहां रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े 12 साल पुराने मामले में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें माइंड रीडर सुहानी शाह और ईशान किशन दिख रहे हैं। सुहानी ईशान से उस शख्स का नाम पूछती है, जिनके विचारों ने उन्हें बुरे वक्त में सबसे ज्यादा मोटिवेट किया। ईशान किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन सुहानी बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. विधान परिषद की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को मंगल पांडेय के विधायक बनने से खाली हुई विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई। इस सीट पर 12 मई को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट भी जारी होगा। इससे पहले राधा चरण शाह के विधायक बनने के बाद खाली हुई भोजपुर-सह बक्सर स्थानीय प्राधिकरण कोटे के सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस सीट के लिए भी 12 मई को ही वोटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें 9. निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को 40 हजार घूस लेते पकड़ा पूर्णिया में निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और महिला सहकर्मी रूमी कुंडू को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा है। कार्रवाई के लिए निगरानी की 7 सदस्यीय टीम अंचल कार्यालय स्थित अभिलेखागार ऑफिस में पहुंची थी। घूस लेने वाले बाबू रजक और रूमी 3 साल से ज्यादा समय से पूर्णिया पूर्व के अंचल ऑफिस में पोस्टेड थे। पूरी खबर पढ़ें 10. सुपौल में ANM की जगह टीचर पति ट्रीटमेंट करता मिला सुपौल के राघोपुर रेफरल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एएनएम की जगह उसका पति मरीज का इलाज करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। इस घटना का वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ें 11. नोएडा हिंसा में बिहार के 2 लोग गिरफ्तार नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 3 मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान की है। इनमें रूपेश राय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आदित्य आनंद अभी फरार है। रूपेश राय और मनीषा चौहान बिहार के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी हिंसा के दौरान नोएडा में मौजूद थे और श्रमिकों को भड़काने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 12. किशनगंज में पूर्व थानाध्यक्ष सस्पेंडेड, EOU ने किया तलब किशनगंज सदर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन को निलंबित कर दिया गया है। पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अररिया पुलिस केंद्र को उनका मुख्यालय निर्धारित किया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही जांच के बाद हुई है। पूरी खबर पढ़ें 13. लव मैरिज के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग खगड़िया में गुरुवार को एक नवविवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। SDRF की टीम नदी में युवती की तलाश कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही स्थित बुढ़ी गंडक पुल की है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. गर्लफ्रेंड से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक भागलपुर में गर्लफ्रेंड को बुलाने के लिए युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। वो उससे शादी करना चाहता है, पर लड़की का भाई को ये रिश्ता पसंद नहीं है। ताराडीह गांव के सुबोध राय का बेटा भास्कर कुमार (21) गुरुवार शाम 8 बजे टावर चढ़ा था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 4 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में कल यानी शनिवार को बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार साउथ बिहार और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज की सबसे बड़ी खबर बिहार सरकार से जुड़ी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम शेखर यादव (32) है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर बेटे निशांत के साथ 7 सर्कुलर वाले नए बंगले का कामकाज देखने पहुंचे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी बिहार के नए CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम शेखर यादव (32) है। वो बिहार के बांका जिले का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसका बिहार में एक मारपीट का केस था। पुलिस उसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसलिए मैंने गुस्से में आकर CM हाउस में कॉल किया और धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें 2. 7 सर्कुलर रोड में नया बंगला देखने पहुंचे नीतीश पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर बेटे निशांत के साथ 7 सर्कुलर वाले नए बंगले का कामकाज देखने पहुंचे। वे जल्द इस बंगले में शिफ्ट होंगे। इधर दिल्ली में उन्हें टाइप-8 कैटेगरी का सरकारी बंगला मिला है। नीतीश कुमार को दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर-9 आवंटित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. नई सरकार बनते ही 13 जिलों की जेलों में रेड बिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस एक्शन मोड में हैं। शुक्रवार की सुबह नालंदा, समस्तीपुर, औरंगाबाद, भोजपुर, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों की जेलों में एक साथ रेड पड़ी है। इस दौरान पुलिस ने जेलों में बैरक की सघन जांच की है। बड़े अपराधियों की बैरक तक भी पुलिस पहुंची। टॉयलेट, किचन इन जगहों की भी तलाशी ली गई है। पूरी खबर पढ़ें 4. CM ने परिवार के साथ हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा की। CM के साथ उनका परिवार भी था। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में रहे। मंदिर पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद CM को देखते ही कार्यकर्ता जुट गए। मंदिर प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5. पशुपति पारस का वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। कंकड़बाग के प्राइवेट अस्पताल के ICU में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हो रहा है, लेकिन सांस लेने में लगातार परेशानी है। उनका ट्रीटमेंट PMCH के डॉक्टर आनंद कुमार कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. अनंत सिंह का जानी दुश्मन भोला गुजरात से अरेस्ट बिहार के कुख्यात अपराधी भोला सिंह को CBI ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पटना जिले के पंडारक का रहने वाला भोला सिंह अपना बदलकर गौतम और अमित शर्मा बनकर वहां रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े 12 साल पुराने मामले में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें माइंड रीडर सुहानी शाह और ईशान किशन दिख रहे हैं। सुहानी ईशान से उस शख्स का नाम पूछती है, जिनके विचारों ने उन्हें बुरे वक्त में सबसे ज्यादा मोटिवेट किया। ईशान किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन सुहानी बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. विधान परिषद की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को मंगल पांडेय के विधायक बनने से खाली हुई विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई। इस सीट पर 12 मई को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट भी जारी होगा। इससे पहले राधा चरण शाह के विधायक बनने के बाद खाली हुई भोजपुर-सह बक्सर स्थानीय प्राधिकरण कोटे के सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस सीट के लिए भी 12 मई को ही वोटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें 9. निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को 40 हजार घूस लेते पकड़ा पूर्णिया में निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और महिला सहकर्मी रूमी कुंडू को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा है। कार्रवाई के लिए निगरानी की 7 सदस्यीय टीम अंचल कार्यालय स्थित अभिलेखागार ऑफिस में पहुंची थी। घूस लेने वाले बाबू रजक और रूमी 3 साल से ज्यादा समय से पूर्णिया पूर्व के अंचल ऑफिस में पोस्टेड थे। पूरी खबर पढ़ें 10. सुपौल में ANM की जगह टीचर पति ट्रीटमेंट करता मिला सुपौल के राघोपुर रेफरल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एएनएम की जगह उसका पति मरीज का इलाज करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। इस घटना का वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ें 11. नोएडा हिंसा में बिहार के 2 लोग गिरफ्तार नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 3 मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान की है। इनमें रूपेश राय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आदित्य आनंद अभी फरार है। रूपेश राय और मनीषा चौहान बिहार के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी हिंसा के दौरान नोएडा में मौजूद थे और श्रमिकों को भड़काने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 12. किशनगंज में पूर्व थानाध्यक्ष सस्पेंडेड, EOU ने किया तलब किशनगंज सदर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन को निलंबित कर दिया गया है। पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अररिया पुलिस केंद्र को उनका मुख्यालय निर्धारित किया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही जांच के बाद हुई है। पूरी खबर पढ़ें 13. लव मैरिज के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग खगड़िया में गुरुवार को एक नवविवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। SDRF की टीम नदी में युवती की तलाश कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही स्थित बुढ़ी गंडक पुल की है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. गर्लफ्रेंड से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक भागलपुर में गर्लफ्रेंड को बुलाने के लिए युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। वो उससे शादी करना चाहता है, पर लड़की का भाई को ये रिश्ता पसंद नहीं है। ताराडीह गांव के सुबोध राय का बेटा भास्कर कुमार (21) गुरुवार शाम 8 बजे टावर चढ़ा था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 4 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में कल यानी शनिवार को बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार साउथ बिहार और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।


