बेतिया में अमेजन मैनेजर का फंदे से लटका मिला शव:पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे, 3 महीने पहले गर्भपात के बाद हुआ था ऑपरेशन

बेतिया में अमेजन मैनेजर का फंदे से लटका मिला शव:पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे, 3 महीने पहले गर्भपात के बाद हुआ था ऑपरेशन

पश्चिम चंपारण में एमेजन के मैनेजर का उनके कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान अजीत कुमार (32) के रूप में हुई है। मृतक एमेजन की बेतिया शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत था। युवक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। घटना के वक्त पत्नी काम से बाहर गई थी। घटना कालीबाग थाना क्षेत्र की है। मृतक का ससुराल उसके मकान से 50 मीटर की दूरी पर है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने सबसे पहले देखा फंदे से लटका शव बताया जा रहा है कि अजीत कुमार की पत्नी संध्या कुमारी शाम 5.30 बजे अपने मायके से किराए वाले मकान पर आई। इस दौरान उसने जैसे ही दरवाजा खोला सबसे पहले उसे अपने कमरे में अजीत फंदे से लटका मिला। शव देखते ही उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर का दृश्य देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। किराए के मकान में रहते थे दंपती अजीत कुमार मूल रूप से दुसैया टोला के रहने वाले थे। उनके पिता स्वर्गीय कपिल देव दास बताए गए हैं। वह कालीबाग थाना क्षेत्र में हरनाथ स्कूल के पास मोहन प्रसाद गुप्ता के घर किराए पर रहते थे। शादी के बाद से ही वे पत्नी के साथ वहीं रह रहे थे और नौकरी कर रहे थे। दिसंबर 2024 में हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार की शादी दिसंबर 2024 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनकी पत्नी संध्या कुमारी बेतिया वार्ड नंबर 9 निवासी स्वर्गीय सुशील दास की बेटी है। शादी को अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि दोनों सामान्य तरीके से जीवन बिता रहे थे। ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। तीन माह पहले हुआ था गर्भपात परिवार ने बताया कि करीब तीन माह पहले अजीत कुमार की पत्नी का गर्भपात हो गया था। इसके बाद उनका ऑपरेशन भी कराया गया था। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के बाद परिवार तनाव में तो नहीं था। हालांकि अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई है। मां बोलीं- शादी के बाद से अलग रहकर नौकरी कर रहा था बेटा मृतक की मां रेखा देवी ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही अजीत कुमार ससुराल से करीब 50 मीटर दूरी पर किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटा मेहनती था और नौकरी को लेकर गंभीर रहता था। परिवार को ऐसी घटना की कोई आशंका नहीं थी। मौके पर पहुंची FSL टीम घटना को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले कमरे में क्या हुआ था, कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, और किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पश्चिम चंपारण में एमेजन के मैनेजर का उनके कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान अजीत कुमार (32) के रूप में हुई है। मृतक एमेजन की बेतिया शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत था। युवक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। घटना के वक्त पत्नी काम से बाहर गई थी। घटना कालीबाग थाना क्षेत्र की है। मृतक का ससुराल उसके मकान से 50 मीटर की दूरी पर है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने सबसे पहले देखा फंदे से लटका शव बताया जा रहा है कि अजीत कुमार की पत्नी संध्या कुमारी शाम 5.30 बजे अपने मायके से किराए वाले मकान पर आई। इस दौरान उसने जैसे ही दरवाजा खोला सबसे पहले उसे अपने कमरे में अजीत फंदे से लटका मिला। शव देखते ही उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर का दृश्य देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। किराए के मकान में रहते थे दंपती अजीत कुमार मूल रूप से दुसैया टोला के रहने वाले थे। उनके पिता स्वर्गीय कपिल देव दास बताए गए हैं। वह कालीबाग थाना क्षेत्र में हरनाथ स्कूल के पास मोहन प्रसाद गुप्ता के घर किराए पर रहते थे। शादी के बाद से ही वे पत्नी के साथ वहीं रह रहे थे और नौकरी कर रहे थे। दिसंबर 2024 में हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार की शादी दिसंबर 2024 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनकी पत्नी संध्या कुमारी बेतिया वार्ड नंबर 9 निवासी स्वर्गीय सुशील दास की बेटी है। शादी को अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि दोनों सामान्य तरीके से जीवन बिता रहे थे। ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। तीन माह पहले हुआ था गर्भपात परिवार ने बताया कि करीब तीन माह पहले अजीत कुमार की पत्नी का गर्भपात हो गया था। इसके बाद उनका ऑपरेशन भी कराया गया था। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के बाद परिवार तनाव में तो नहीं था। हालांकि अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई है। मां बोलीं- शादी के बाद से अलग रहकर नौकरी कर रहा था बेटा मृतक की मां रेखा देवी ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही अजीत कुमार ससुराल से करीब 50 मीटर दूरी पर किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटा मेहनती था और नौकरी को लेकर गंभीर रहता था। परिवार को ऐसी घटना की कोई आशंका नहीं थी। मौके पर पहुंची FSL टीम घटना को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले कमरे में क्या हुआ था, कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, और किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *