नीमच नगर पालिका ने शुक्रवार शाम गांधी कॉलोनी स्थित सांवरिया फर्नीचर पर ₹5000 का जुर्माना लगाया। दुकान के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिस पर यह कार्रवाई की गई। कई बार दी गई थी चेतावनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टॉक ने बताया कि दुकान संचालक को पहले कई बार समझाइश दी गई थी और नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। मौके पर पहुंचकर काटा चालान इसके बाद स्वच्छता निरीक्षक गोपाल नरवाले को मौके पर भेजा गया। उन्होंने पहुंचकर 5 हजार का चालान बनाया और जुर्माना वसूला। नगर पालिका ने दुकान संचालक को सख्त चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सड़क पर सामान फैलाया गया, तो दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।


