IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में विकेटों के सूखे से जूझ रहे हैं। टूर्नामेंट के पांच मैच खेल चुके बुमराह विकेट का खाता अभी तक नहीं खुला सके हैं। ये उनके करियर का लंबा सूखा है, जो फैंस को हैरान कर रहा है। मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े हीरो माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह इस सीजन में टीम के लिए जीरो साबित हो रहे हैं। ना वह विकेट ले पा रहे हैं और ना ही रनों पर लगाम। जो मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी टेंशन बन गया है। 
आईपीएल 2026 में बुमराह ने अब तक पंजाब किंग्स, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी की है। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 164 रन दिए है और उनकी इकोनॉमी रेट 8.63 की रही है। औसतन वह हर ओवर में करीब 8-9 रन लुटा रहे हैं जो हाई-स्कोरिंग आईपीएल में बुरा नहीं माना जा सकता लेकिन बुमराह जैसे स्ट्राइक बॉलर से विकेटों की उम्मीद हमेशा रहती है। 
क्यों हो रहे हैं बुमराह फ्लॉप?
बल्लेबाज अब बुमराह के खिलाफ पहले से ज्यादा आक्रामक और आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं। पहले जहां बुमराह का नाम सुनते ही बल्लेबाज सतर्क हो जाते थे लेकिन अब बल्लेबाज उनसे बिना डरे ही बड़े शॉट्स खेल रहे हैं। उनकी गेंदों का सामना करने की बैटिंग अप्रोच में साफ बदलाव दिख रहा है, जो बुमराह के विकेट लेने की क्षमता पर असर डाल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *