मोतिहारी में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में मजदूर की मौत:कैथवलिया गांव में हुआ एक्सीडेंट, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा बॉडी

मोतिहारी में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में मजदूर की मौत:कैथवलिया गांव में हुआ एक्सीडेंट, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा बॉडी

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत कैथवलिया गांव में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार राजेश सहनी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कैथवलिया गांव निवासी दुखी सहनी के पुत्र राजेश सहनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश सहनी अपनी बाइक से गांव में जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुगौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे मुखिया मैनेजर सहनी और पूर्व मुखिया विनोद ठाकुर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था बताया जाता है कि मृतक राजेश सहनी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रीता देवी और चार पुत्रियां हैं। इस घटना से परिवार पर गहरा दुख आया है। मोतिहारी के सुगौली प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत कैथवलिया गांव में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार राजेश सहनी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कैथवलिया गांव निवासी दुखी सहनी के पुत्र राजेश सहनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश सहनी अपनी बाइक से गांव में जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुगौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे मुखिया मैनेजर सहनी और पूर्व मुखिया विनोद ठाकुर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था बताया जाता है कि मृतक राजेश सहनी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रीता देवी और चार पुत्रियां हैं। इस घटना से परिवार पर गहरा दुख आया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *