300 करोड़ जमीन विवाद में कलेक्टोरेट पहुंची एक्ट्रेस रेमन कक्कड़:अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप; प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

300 करोड़ जमीन विवाद में कलेक्टोरेट पहुंची एक्ट्रेस रेमन कक्कड़:अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप; प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ शुक्रवार दोपहर इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपनी पैतृक जमीन से जुड़े विवाद को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंपा। विवादित भूमि की अनुमानित कीमत करीब 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि संबंधित जमीन उनके दिवंगत पिता की संपत्ति थी, जो वर्तमान में उनकी मां, दोनों भाइयों और स्वयं उनके नाम पर दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कारोबारी द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में इंदौर पुलिस पहले ही शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है। पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए रेमन कक्कड़ ने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई, जिससे उन्हें न्याय की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी का आरोप एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर मामले को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे दावों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। आईडीए को दी गई थी जमीन रेमन के मुताबित, उनके पिता ने यह जमीन सड़क निर्माण के उद्देश्य से आईडीए को दी थी। ऐसे में उस भूमि पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आईडीए से चर्चा हो चुकी है और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि जमीन का उपयोग केवल सड़क निर्माण के लिए ही किया जा सकता है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के संबंध में उन्होंने बताया कि वे आवश्यक दस्तावेज और आवेदन जमा कराने आई थीं। हालांकि उनकी किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *