भदोही में लेखपाल को धमकी, जातिसूचक गाली दी:FIR में देरी पर लेखपाल संघ ने किया थाना घेराव, केस दर्ज

भदोही में लेखपाल को धमकी, जातिसूचक गाली दी:FIR में देरी पर लेखपाल संघ ने किया थाना घेराव, केस दर्ज

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में एक लेखपाल को फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में देरी का आरोप लगा है। गुरुवार (16 अप्रैल) को हुई घटना के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज न होने पर लेखपाल संघ ने थाना घेराव कर विरोध जताया, जिसके बाद शुक्रवार (17 अप्रैल) को केस दर्ज किया गया। ग्राम भवथर में तैनात लेखपाल विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि 16 अप्रैल की शाम करीब 8:50 बजे ग्राम भवथर निवासी शिवकुमार पुत्र इंद्रजीत ने उन्हें फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। लेखपाल के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित लेखपाल ने उसी दिन दुर्गागंज थाने में तहरीर दी थी। हालांकि, आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे लेखपालों में नाराजगी फैल गई। पुलिस की इस कथित लापरवाही के विरोध में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लेखपालों ने थाने का घेराव किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। घेराव में लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष लवकुश त्रिपाठी, जिला मंत्री रिशुन यादव, विमलेश मौर्य, अंकित सरोज, शिवजीत सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे। लेखपालों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार (17 अप्रैल) को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, लेखपाल संघ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *