GT vs KKR: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

GT vs KKR: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 
कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम का आईपीएल 2026 में अभी तक का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। वहीं गुजरात टाइटंस भी जीत दर्ज करके पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को सुधारना चाहेगी। फिलहाल गुजरात टाइटंस ने अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत जबकि 2 में हार मिली है। पॉइंट टेबल में जीटी छठे नंबर पर है। वहीं केकेआर ने अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से उसे एक भी जीत नसीब नहीं हो पाई है। वो पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। 
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स- टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
गुजरात टाइटंस- शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *