पानीपत पटवार कानूनगो एसोसिएशन के फिर प्रधान बने प्रवीन रावल:द्विवार्षिक चुनावों में दिलवार को तीसरी बार चुना सचिव; तहसील स्तरीय कार्यकारिणी भी गठित

पानीपत पटवार कानूनगो एसोसिएशन के फिर प्रधान बने प्रवीन रावल:द्विवार्षिक चुनावों में दिलवार को तीसरी बार चुना सचिव; तहसील स्तरीय कार्यकारिणी भी गठित

पानीपत में पटवार कानूनगो एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को जीटी रोड स्थित स्काईलार्क के प्रथम तल हाल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को रेवेन्यू पटवार हरियाणा के प्रधान जयवीर चहल, पूर्व प्रधान सूरजभान खोखर, सर्व कर्मचारी संघ जिला पानीपत के प्रधान अमरीश त्यागी व महासचिव शिवकुमार की देखरेख में पूरा करवाया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से प्रवीण रावल को लगातार दूसरी बार पटवार कानूनगो एसोसिएशन जिला पानीपत का प्रधान चुना गया। वहीं दिलावर वर्मा को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला कार्यकारिणी की नई टीम चुनाव में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की नई टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रधान प्रवीण रावल, वरिष्ठ उपप्रधान अल्का, महासचिव दिलावर वर्मा, उपप्रधान प्रदीप लठवाल व संदीप बराना, खजांची विन्टु, ऑडिटर अशोक शर्मा (समालखा), प्रेस सचिव भारत भूषण तथा मुख्य संरक्षक / मीडिया समन्वयक के रूप में बिजेंद्र और जोगिंद्र गुलिया को चुना गया। तहसील स्तरीय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इसके साथ ही तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का भी चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें तहसील पानीपत से प्रधान रवि वर्मा व खजांची अंकित मलिक, तहसील मतलौडा से प्रधान सुरेंद्र भलसी व खजांची मनीष हिमांशु, तहसील समालखा से प्रधान प्रदीप फौजी व खजांची धर्मेंद्र फौजी, तहसील इसराना से प्रधान प्रवीण घनघस व खजांची विकास घनघस तथा तहसील बापौली से प्रधान राकेश मलिक व खजांची के रूप में शुभम को चुना गया। कर्तव्य निष्ठा की ली शपथ चुनाव संपन्न होने के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपनी सामाजिक व प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ करेंगे तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *