खरगोन में शुक्रवार शाम कुंदा नदी में 3 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। घरों और पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को श्रद्धालु ढोल-ताशों और ‘बप्पा’ के जयकारों के साथ जुलूस के रूप में नदी तट तक लेकर पहुंचे। नदी तट पर सामूहिक आरती के बाद प्रतिमाओं का अस्थाई कुंडों में सांकेतिक विसर्जन किया गया। नगर पालिका ने विसर्जन के लिए ये अस्थाई कुंड बनाए थे। सुरक्षा के लिए होमगार्ड और नगर पालिका के कर्मचारियों को तैनात किया गया था। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज ने अध्यक्ष पंडित जितेंद्र जोशी के नेतृत्व में देवयानी परिसर में महाआरती की। वहीं, बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने खंडवा रोड परिसर में महाआरती कर लड्डू का भोग लगाया। रात 11 बजे के बाद निकलेगा झांकी समारोह शहर में रात 11 बजे के बाद 11 झांकियों का समारोह निकलेगा। इसके लिए एसपी रवींद्र वर्मा के निर्देश पर फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन किया गया है। सुरक्षा के लिए एसएएफ और 14वीं वाहिनी के बल समेत करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

