21दिन ऑक्सीजन पर रहे नवजात ने जीती जिंदगी की जंग:देवास में जन्म के बाद सांस लेने में हो रही थी परेशानी; इंदौर किया था रेफर

21दिन ऑक्सीजन पर रहे नवजात ने जीती जिंदगी की जंग:देवास में जन्म के बाद सांस लेने में हो रही थी परेशानी; इंदौर किया था रेफर

देवास में एक नवजात ने 27 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ी और स्वस्थ होकर घर लौट गया। जन्म के समय उसका वजन सिर्फ 1 किलो 300 ग्राम था और उसे सांस लेने में दिक्कत थी। बच्चे को करीब 21 दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। उसकी हालत देखकर एक निजी अस्पताल ने उसे इंदौर रेफर करने की सलाह दी थी। हालांकि, परिजन उसे देवास के जिला अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों की टीम ने लगातार इलाज और निगरानी कर उसकी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, वारसी नगर की मुस्कान पति कामरान को 29 अगस्त को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद जन्मे बच्चे की हालत ठीक नहीं थी। उसका वजन सिर्फ 1.3 किलो था और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। यहां नवजात का करीब 27 दिन तक इलाज चला। डॉक्टर अनुज चाचरे ने बताया कि बच्चे को लगभग 21 दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इलाज के दौरान उसे दो बार खून भी चढ़ाया गया। लगातार निगरानी और इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार आया। शुक्रवार को उसे पूरी तरह स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बच्चे के ठीक होने पर परिजनों ने डॉक्टर और उनकी पूरी टीम का सम्मान किया। परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल ने बच्चे की हालत ठीक न होने की बात कहकर इंदौर ले जाने की सलाह दी थी। लेकिन, जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बच्चे को अच्छा इलाज और देखभाल मिली। उन्होंने कहा कि 27 दिन तक डॉक्टरों और स्टाफ की निगरानी में इलाज मिलने के बाद उनका बच्चा स्वस्थ होकर घर जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *