फुटबॉल वर्ल्डकप खेल चुकी पनामा से भारत ने ड्रॉ खेला:रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल किया; 68वें मिनट में वालेंसिया ने स्कोर 1-1 किया

फुटबॉल वर्ल्डकप खेल चुकी पनामा से भारत ने ड्रॉ खेला:रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल किया; 68वें मिनट में वालेंसिया ने स्कोर 1-1 किया

भारत और पनामा के बीच बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला जा रहा इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। भारत ने पहले हाफ में रयान विलियम्स के गोल से बढ़त बनाई थी। उन्होंने 41वें मिनट में दौड़ लगाते हुए शानदार गोल दागा। हालांकि 68वें मिनट में पनामा के वालेंसिया ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फीफा रैंकिंग में पनामा 46वें और भारत 136वें नंबर पर है। पनामा ने 2018 के बाद 2026 में दूसरी बार वर्ल्ड कप खेला। हालांकि वह ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। मौजूदा टीम में 2026 वर्ल्ड कप खेल चुके 14 खिलाड़ी शामिल हैं। पनामा के दबदबे के बीच भारत ने बनाई बढ़त मैच की शुरुआत में पनामा ने ज्यादा गेंद अपने पास रखी। टीम ने भारत के कॉम्पैक्ट डिफेंस के सामने लगातार बाएं फ्लैंक से हमले किए। भारत के विक्रम प्रताप सिंह और अनवर अली ने शुरुआती दबाव में कई बार खतरा टाला। 11वें मिनट में गुरप्रीत सिंह संधू ने पनामा के खतरनाक क्रॉस को रोककर गोल बचाया। इसके बाद अनवर अली ने जैर मॉडलो को रोकते हुए एक और अटैक खत्म किया। भारत को 8वें मिनट में बढ़त बनाने का मौका मिला था। अनवर अली के पास से आशिके कुरुनियन ने आकाश मिश्रा को गेंद दी। आकाश ने बॉक्स में कटबैक किया, लेकिन रयान विलियम्स खतरनाक स्थिति से शॉट नहीं लगा सके। विलियम्स ने गोल किया दूसरे हाफ में पनामा ने बदली रणनीति गोल के बाद भारत ने दो बदलाव किए। रयान विलियम्स और विक्रम प्रताप सिंह की जगह सहल अब्दुल समद और एडमंड लालरिंदिका मैदान पर आए। भारत अब फिर से बढ़त हासिल करने की कोशिश में है। कांतीरवा में तीन साल बाद सीनियर टीम भारत की सीनियर टीम लंबे अंतराल के बाद कांतीरवा स्टेडियम में खेल रही है। टीम ने इसी मैदान पर 2023 में SAFF चैंपियनशिप जीती थी। पनामा के खिलाफ यह मुकाबला पहले 26 सितंबर को होना था, लेकिन बेंगलुरु मैराथन की तैयारियों के कारण इसे 25 सितंबर कर दिया गया। ब्राजील और उरुग्वे से भी होंगे मुकाबले पनामा के के बाद अक्टूबर में टीम ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी। ब्राजील के खिलाफ मैच 3 अक्टूबर और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला 6 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *