जोधपुर मेंं देर रात भिड़े दो पक्ष, तीन लोग घायल:बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी पर बढ़ा विवाद

जोधपुर मेंं देर रात भिड़े दो पक्ष, तीन लोग घायल:बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी पर बढ़ा विवाद

जोधपुर के भीतरी शहर में देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव भी किया गया। इसमें एक कार के कांच भी तोड़ दिया गया। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस विवाद में तीन लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आ रही है। घायलों हॉस्पिटल ले जाया गया। सदर कोतवाली थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया- बागर हरिजन बस्ती में गली में बच्चे के खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान पत्थर भी फेंके। इस मामले में तीन जनों के चोट लगी। जिन्हें इलाज के हॉस्पिटल ले जाया। फिलहाल मौके पर शांति है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *