दिग्विजय चौटाला ने किसान-कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा:मौका मिलने पर घग्गर को चैनलाइज कर क्षेत्र में नहर निकालने का वादा

दिग्विजय चौटाला ने किसान-कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा:मौका मिलने पर घग्गर को चैनलाइज कर क्षेत्र में नहर निकालने का वादा

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज बुधवार को किसानों की अनदेखी, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। मौका मिलने पर घग्गर को चैनलाइज कर क्षेत्र में नहर निकालने का वादा भी किया। डबवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव चक्र फरीदपुर में बुधवार को जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही। दिग्विजय चौटाला ने डबवाली क्षेत्र के लोगों के साथ चौधरी देवीलाल के समय से चले आ रहे पारिवारिक रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पर भी बात रखी। चौथी पीढी तक का रिश्ता कायम किया दिग्विजय चौटाला बोले, डबवाली के लोगों के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, पारिवारिक है। उनके परदादा चौधरी देवीलाल के समय से लेकर अब तक उनकी चौथी पीढ़ी तक यह रिश्ता कायम है। ग्रामीणों को सम्मान देने का काम करेंगे दिग्विजय बोले, चुनाव में जीत हो या हार, डबवाली के लोगों ने हमेशा उनके परिवार के साथ संबंध मजबूत रखे हैं। ग्रामीणों ने जो मान-सम्मान दिया है, उसे वह आने वाले समय में अपने कामों के जरिए लौटाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों की भागीदारी देखकर उन्हें लगा कि क्षेत्र के लोगों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *