बंद घर का ताला तोड़कर 5.50 लाख का सामान चोरी:विभूतिपुर के भुसवर का मामला, चोर सोने के जेवर, कपड़े और अन्य सामान ले गए

विभूतिपुर के भुसवर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
गृहस्वामिनी रेणु देवी ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और सामान बरामद करने की मांग की है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रेणु देवी अपने पति संजय कुमार के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहती हैं। उनके पति सरकारी नौकरी करते हैं। उनका पैतृक घर भुसवर में है। आवेदन के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात करीब 2:45 बजे चोरी हुई। घर की देखभाल करने वाली महिला ने फोन पर इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों के पहुंचने पर खिड़की की ग्रिल, मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर रखी पेटी और गोदरेज का ताला भी टूटा था। चोर सोने की चेन, अंगूठी, झुमका, नथ, टीका समेत अन्य जेवर, कपड़े और कई सामान ले गए।
आवेदन में कहा गया है कि 25 अक्टूबर को भी उसी घर में चोरी हुई। रेणु देवी ने सामान बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विभूतिपुर के भुसवर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
गृहस्वामिनी रेणु देवी ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और सामान बरामद करने की मांग की है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रेणु देवी अपने पति संजय कुमार के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहती हैं। उनके पति सरकारी नौकरी करते हैं। उनका पैतृक घर भुसवर में है। आवेदन के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात करीब 2:45 बजे चोरी हुई। घर की देखभाल करने वाली महिला ने फोन पर इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों के पहुंचने पर खिड़की की ग्रिल, मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर रखी पेटी और गोदरेज का ताला भी टूटा था। चोर सोने की चेन, अंगूठी, झुमका, नथ, टीका समेत अन्य जेवर, कपड़े और कई सामान ले गए।
आवेदन में कहा गया है कि 25 अक्टूबर को भी उसी घर में चोरी हुई। रेणु देवी ने सामान बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *