चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार:वाहन जांच के दौरान लखौरा थाना पुलिस ने पकड़ा

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार:वाहन जांच के दौरान लखौरा थाना पुलिस ने पकड़ा

मोतिहारी जिले के लखौरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की आशंका वाली मोटरसाइकिल के साथ सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान बिचला टोला हनुमान मंदिर के पास बाइक रोककर HHD मशीन से जांच की गई। बाइक का चेचिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर आपस में मेल नहीं खा रहे थे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर चालक सुजीत कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह बाइक के कागजात के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सुजीत कुमार, स्वर्गीय गरीब सहनी के बेटे हैं और लखौरा पुर्वारी टोला के रहने वाले हैं। पुलिस बाइक के असली मालिक का पता लगा रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मोतिहारी जिले के लखौरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की आशंका वाली मोटरसाइकिल के साथ सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान बिचला टोला हनुमान मंदिर के पास बाइक रोककर HHD मशीन से जांच की गई। बाइक का चेचिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर आपस में मेल नहीं खा रहे थे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर चालक सुजीत कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह बाइक के कागजात के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सुजीत कुमार, स्वर्गीय गरीब सहनी के बेटे हैं और लखौरा पुर्वारी टोला के रहने वाले हैं। पुलिस बाइक के असली मालिक का पता लगा रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *