पिकअप वैन से दो भैंस चोरी:मुजफ्फरपुर में पशुपालक ने दर्ज कराई एफआईआर, पीछा कर ली वाहन की तस्वीर

पिकअप वैन से दो भैंस चोरी:मुजफ्फरपुर में पशुपालक ने दर्ज कराई एफआईआर, पीछा कर ली वाहन की तस्वीर

मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के बसौली बाबूराम गांव में पिकअप वैन से दो कीमती भैंस चोरी करने का मामला बुधवार को सामने आया है। घटना 27 अक्टूबर 2026 की देर रात की बताई गई है। मामले में पशुपालक उमाशंकर रजक के आवेदन पर गरहां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उमाशंकर रजक, पिता रामगोपाल रजक, बोचहां थाना क्षेत्र के बसौली बाबूराम गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति पिकअप वैन से उनकी दो भैंस चोरी कर ले गए। चोरी के बाद भैंसों को घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाया गया था। आवेदन में बताया गया है कि भैंसों की खोजबीन के दौरान पिकअप वैन पर सवार अज्ञात लोगों को देखकर पशुपालक ने उनका पीछा किया और अपनी मोटरसाइकिल से वाहन के पीछे जाने लगे। पीछा किए जाने पर आरोपी तेजी से भागने लगे। इसी दौरान पशुपालक ने सीआरपीएफ कैंप के पास पिकअप वैन की तस्वीर ले ली। आवेदन में वाहन का नंबर BR06GE82162 बताया गया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की मांग की गई है। घटना के बाद पशुपालक ने पुलिस से चोरी में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। गरहां थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि भैंस चोरी मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच-पड़ताल की गई है। पशुपालक की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के बसौली बाबूराम गांव में पिकअप वैन से दो कीमती भैंस चोरी करने का मामला बुधवार को सामने आया है। घटना 27 अक्टूबर 2026 की देर रात की बताई गई है। मामले में पशुपालक उमाशंकर रजक के आवेदन पर गरहां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उमाशंकर रजक, पिता रामगोपाल रजक, बोचहां थाना क्षेत्र के बसौली बाबूराम गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति पिकअप वैन से उनकी दो भैंस चोरी कर ले गए। चोरी के बाद भैंसों को घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाया गया था। आवेदन में बताया गया है कि भैंसों की खोजबीन के दौरान पिकअप वैन पर सवार अज्ञात लोगों को देखकर पशुपालक ने उनका पीछा किया और अपनी मोटरसाइकिल से वाहन के पीछे जाने लगे। पीछा किए जाने पर आरोपी तेजी से भागने लगे। इसी दौरान पशुपालक ने सीआरपीएफ कैंप के पास पिकअप वैन की तस्वीर ले ली। आवेदन में वाहन का नंबर BR06GE82162 बताया गया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की मांग की गई है। घटना के बाद पशुपालक ने पुलिस से चोरी में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। गरहां थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि भैंस चोरी मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच-पड़ताल की गई है। पशुपालक की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *