दिल्ली में समय छत से गिरकर युवक की मौत:मकान में पेंटिंग के दौरान हादसा, मोतिहारी के पताही का रहने वाला था शख्स

दिल्ली में पेंटिंग करते समय ऊंचाई से गिरकर पताही के 28 वर्षीय चंदन सिंह राजपूत की मौत हो गई। बुधवार को हुई घटना की खबर मिलते ही उनके गांव इनरवाबारी में परिवार को इसकी जानकारी मिली।
चंदन पताही थाना क्षेत्र की बखरी पंचायत के रहने वाले थे। वह करीब डेढ़ महीने पहले मजदूरी करने दिल्ली गए थे और मकानों में पेंटिंग का काम कर रहे थे।
बुधवार को वह सीढ़ी के सहारे एक मकान में पेंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी टूट गई और वह नीचे गिर पड़े। उनकी मौत हो गई।
चंदन के पिता लक्ष्मी सिंह ने बताया कि उनका बेटा डेढ़ महीने पहले दिल्ली में पेंटिंग का काम करने गया था। काम के दौरान सीढ़ी टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
चंदन की शादी 2018 में हुई थी। उनके तीन बच्चे थे और वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे।
उनकी पत्नी रानी देवी की हालत रोते-रोते बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल रहे हैं। दिल्ली में पेंटिंग करते समय ऊंचाई से गिरकर पताही के 28 वर्षीय चंदन सिंह राजपूत की मौत हो गई। बुधवार को हुई घटना की खबर मिलते ही उनके गांव इनरवाबारी में परिवार को इसकी जानकारी मिली।
चंदन पताही थाना क्षेत्र की बखरी पंचायत के रहने वाले थे। वह करीब डेढ़ महीने पहले मजदूरी करने दिल्ली गए थे और मकानों में पेंटिंग का काम कर रहे थे।
बुधवार को वह सीढ़ी के सहारे एक मकान में पेंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी टूट गई और वह नीचे गिर पड़े। उनकी मौत हो गई।
चंदन के पिता लक्ष्मी सिंह ने बताया कि उनका बेटा डेढ़ महीने पहले दिल्ली में पेंटिंग का काम करने गया था। काम के दौरान सीढ़ी टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
चंदन की शादी 2018 में हुई थी। उनके तीन बच्चे थे और वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे।
उनकी पत्नी रानी देवी की हालत रोते-रोते बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *