हसपुरा बाजार में बुधवार शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले राधेश्याम ठठेरा और ओम ठठेरा के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों ने कैंची-छुरी समेत अन्य औजारों से हमला करने का आरोप लगाया है।
घायलों में प्रिंस कुमार, रंकज कुमार, राधेश्याम, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, सुनैना देवी, उर्मिला देवी और ओम शामिल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हसपुरा बाजार में बुधवार शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले राधेश्याम ठठेरा और ओम ठठेरा के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों ने कैंची-छुरी समेत अन्य औजारों से हमला करने का आरोप लगाया है।
घायलों में प्रिंस कुमार, रंकज कुमार, राधेश्याम, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, सुनैना देवी, उर्मिला देवी और ओम शामिल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

