मधुबनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला:CCTV में कैद हुई वीडियो, थाने से 100 मीटर दूर हुई घटना

मधुबनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला:CCTV में कैद हुई वीडियो, थाने से 100 मीटर दूर हुई घटना

मधुबनी नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से शहर में सनसनी फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल युवक की पहचान कोतवाली चौक निवासी दिलीप बारी के रूप में हुई है। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल दिलीप बारी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली। जेल से रिहा होने के बाद हुआ हमला घायल दिलीप बारी ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में एक शराब मामले में जेल से रिहा हुआ है। उसका आरोप है कि उत्पाद विभाग ने उसे झूठे मामले में फंसाया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया था। समझौता नहीं करने पर हमले का आरोप दिलीप बारी का दावा है कि आवेदन देने के बाद उससे कई बार समझौता करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि समझौता न करने के कारण कथित तौर पर शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने उस पर हमला करवाया है। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। मधुबनी नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से शहर में सनसनी फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल युवक की पहचान कोतवाली चौक निवासी दिलीप बारी के रूप में हुई है। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल दिलीप बारी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली। जेल से रिहा होने के बाद हुआ हमला घायल दिलीप बारी ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में एक शराब मामले में जेल से रिहा हुआ है। उसका आरोप है कि उत्पाद विभाग ने उसे झूठे मामले में फंसाया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया था। समझौता नहीं करने पर हमले का आरोप दिलीप बारी का दावा है कि आवेदन देने के बाद उससे कई बार समझौता करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि समझौता न करने के कारण कथित तौर पर शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने उस पर हमला करवाया है। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *