नीमच में कांग्रेस ने हरदीप पुरी का पुतला फूंका:राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का विरोध; गांधी भवन से विजय टॉकीज चौराहे तक निकाला मार्च

नीमच में कांग्रेस ने हरदीप पुरी का पुतला फूंका:राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का विरोध; गांधी भवन से विजय टॉकीज चौराहे तक निकाला मार्च

नीमच में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने का हवाला देते हुए उम्मीदवारी पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने विजय टॉकीज चौराहे पर उनका पुतला फूंका। गांधी भवन से निकाला पैदल मार्च प्रदर्शन के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहले गांधी भवन में जुटे। यहां से पैदल मार्च करते हुए विजय टॉकीज चौराहे पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा सरकार और राज्यसभा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस से हुई झूमाझटकी पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी और खींचतान हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरदीप पुरी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के बावजूद उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, अनिल चौरसिया, ब्रजेश सक्सेना, ओम दीवान, मनमोहन सिंह, ब्रजेश मित्तल और मुकेश कालरा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *