सिम स्वैप कर साइबर फ्रॉड, मधुबनी में एक आरोपी गिरफ्तार:45 हजार की अवैध निकासी, सीएसपी केंद्र पर झांसा देकर की ठगी

सिम स्वैप कर साइबर फ्रॉड, मधुबनी में एक आरोपी गिरफ्तार:45 हजार की अवैध निकासी, सीएसपी केंद्र पर झांसा देकर की ठगी

मधुबनी साइबर थाना पुलिस ने सिम स्वैप कर साइबर धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक वृद्ध व्यक्ति के बैंक खाते से 45 हजार रुपये की अवैध निकासी की थी। इस संबंध में मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि भेजा थाना क्षेत्र के दलदल गांव निवासी 76 वर्षीय जयमंद्र राय ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 45 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इस शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या-24/26, दिनांक 08 जून 2026 को धारा 318(4), 303(2), 319(2) बीएनएस एवं 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलदल गांव निवासी नीलकमल महतो (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सीएसपी केंद्र पर आने वाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था। पीड़ित जयमंद्र राय वृद्धावस्था पेंशन निकालने और मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए सीएसपी केंद्र आते थे। आरोपी ने धोखे से जयमंद्र राय के मोबाइल का सिम अपने नाम पर पोर्ट करा लिया। इसके बाद, उसने ओटीपी प्राप्त कर पीड़ित के बैंक खाते को अपने नियंत्रण में ले लिया और फोन-पे के माध्यम से 45 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक मुकुल रंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार, रवि रंजन, परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, अनिश कुमार, गृह रक्षक राधा कुमारी, दुर्गानंद कुमार चौधरी एवं तेज नारायण साह शामिल थे। मधुबनी साइबर थाना पुलिस ने सिम स्वैप कर साइबर धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक वृद्ध व्यक्ति के बैंक खाते से 45 हजार रुपये की अवैध निकासी की थी। इस संबंध में मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि भेजा थाना क्षेत्र के दलदल गांव निवासी 76 वर्षीय जयमंद्र राय ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 45 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इस शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या-24/26, दिनांक 08 जून 2026 को धारा 318(4), 303(2), 319(2) बीएनएस एवं 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलदल गांव निवासी नीलकमल महतो (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सीएसपी केंद्र पर आने वाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था। पीड़ित जयमंद्र राय वृद्धावस्था पेंशन निकालने और मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए सीएसपी केंद्र आते थे। आरोपी ने धोखे से जयमंद्र राय के मोबाइल का सिम अपने नाम पर पोर्ट करा लिया। इसके बाद, उसने ओटीपी प्राप्त कर पीड़ित के बैंक खाते को अपने नियंत्रण में ले लिया और फोन-पे के माध्यम से 45 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक मुकुल रंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार, रवि रंजन, परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, अनिश कुमार, गृह रक्षक राधा कुमारी, दुर्गानंद कुमार चौधरी एवं तेज नारायण साह शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *