ICC Latest Test Team Ranking Update: साउथ अफ्राका ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 176 रन से हराकर सीरीज 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्राका ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया WTC प्वाइंट्स टेबल में भी पहले से सीधे तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। केपटाउन में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्राका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। साइमन हार्मर ने मैच में 10 विकेट हासिल किया। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए।
हार्मर ने ढाया कहर
केप टाउन टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का टारगेट था। हालांकि, टीम ने दूसरी पारी में कंगारू बल्लेबाज वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जैसी पहली पारी में की थी। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 111 रन पर सिमट गई। इस तरह साउथ अफ्राका ने 176 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी, लेकिन अगले दोनों मैच साउथ अफ्रीका के नाम रहे।
साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का 2014 से साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सूखा जारी है। यही नहीं उसने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर चौथी पारी में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर भी दर्ज किया। केप टाउन की चौथी पारी में 111 पर आउट होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 2018 टेस्ट में इसी मैदान पर चौथी पारी में 107 रन पर ढेर हो गई थी।
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली। यहां से लग रहा था कि साउथ अफ्रीका के लिए जीतना मुश्किल हो जाएगी लेकिन वियान मुल्डर और रायन रिकेल्टन ने शतक जड़ मैच को रोमांचक बना दिया। चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। 62 रन पर 8 विकेट गिर जाने के बाद पैट कमिंस और नाथन लायन ने हार को टालने की कोशिश की लेकिन हार्मर की घातक गेंदबाजी ने उनकी उम्मीदों पर पारी फेर दिया।


