SA vs AUS 3rd Test Highlights: केप टाउन में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सिर्फ 111 रन पर ढेर कर दिया और 176 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार झेलने के बाद साउथ अफ्रीका ने अगले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 387 रन बना दिए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब
288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। कगिसो रबाडा ने पारी की तीसरी ही गेंद पर मैथ्यू रेनशॉ को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन को सिर्फ चार रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रबाडा ने ट्रेविस हेड को 14 रन के स्कोर पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दे दिया।
पिछले मैच में शतक जड़ने वाले जोश इंग्लिस पहली पारी में शतक जड़ने वाले जोश इंग्लिस सिर्फ चार रन बना सके और रन आउट हो गए। 42 रन पर एक के बाद एक झटके लगे और एलेक्स कैरी और कूपर कोनोली आउट हो गए। 62 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद पैट कमिंस ने नाथन लायन के साथ 45 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने 104 गेंद खेल डाली। पैट कमिंस 90 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हार्मर ने जोश हेजलवुड को खाता खोलने से पहले आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी समेट दी।
रबाडा-हार्मर ने की घातक गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में कगिसो रबाडा ने तीन और साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिए। इससे पहले पहली पारी में भी साइमन हार्मर ने चार विकेट चटकाए थे, जबकि मार्को यानसन को तीन सफलताएं मिली थीं। इसके अलावा कगिसो रबाडा, जेराल्ड कोएट्जी और वियान मुल्डर को भी एक-एक सफलता मिली थी। इस मैच में हार्मर ने कुल 10 विकेट हासिल किए।
साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में एडेन मार्करम ने 78 रन बनाए थे, तो मार्को एकरमैन ने 95, डेविड बेडिंगघम ने 50 और मार्को यानसन ने 52 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने शतक जड़ा था, तो कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी और मैथ्यू रेनशॉ ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के लिए रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने शतक जोड़े, तो मार्कस एकरमैन ने अर्धशतकीय पारी खेली।

