इंदिरानगर महासमिति ने लौहपुरुष को किया नमन:सरदार पटेल की जयंती पर समिति सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

इंदिरानगर महासमिति ने लौहपुरुष को किया नमन:सरदार पटेल की जयंती पर समिति सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इंदिरानगर आवासीय महासमिति, लखनऊ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व से देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *