Australia Lost To South Africa: केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्राका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इस हार ने ऑस्ट्रेलिया से न सिर्फ टेस्ट में नंबर-1 की कुर्सी छीन ली, बल्कि उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में भी पहले से तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। इसके अलावा, पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 के बाद पहली बार कोई टेस्ट सीरीज गंवाई है। साउथ अफ्राका के खिलाफ पहले मैच में जीत के बाद लगातार दो मुकाबले हारकर ऑस्ट्रेलिया ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में 25 साल बाद हुआ ऐसा
25 साल बाद ऐसा हुआ है, जब ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद अगले दोनों मैच गंवाकर सीरीज भी गंवा दी। आखिरी बार भारतीय टीम के खिलाफ 2001 में ऐसा हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीतने के बाद अगले दोनों मुकाबले गंवा दिए थे।
इसके बाद साउथ अफ्राका के खिलाफ सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा ही हुआ। उसने डरबन टेस्ट में शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन गकेबराह में साउथ अफ्राका ने पारी और 31 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद केपटाउन में साउथ अफ्राका ने जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली बार अपने घर में ही ऐसा हुआ था, जब 1982-83 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड ने उसे 2-1 से हराया था। इसके बाद 1988 में इंग्लैंड दौरे पर भी ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा ही हुआ था, जब उसने पहला मैच जीतने के बाद अगले दोनों मुकाबले गंवा दिए थे।
इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाए थे। वहीं, साउथ अफ्राका की पहली पारी 329 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिली थी। पहली पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन दूसरी पारी में साउथ अफ्राका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम ने 387 रन बना लिए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में उसकी पूरी टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई।
हार के बाल लगा डबल झटका
इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है, जबकि न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है और वह पहले स्थान पर पहुंच गया है। साउथ अफ्राका तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गया है। इसके अलावा, आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 से दूसरे स्थान पर खिसक गया है, जबकि साउथ अफ्राका दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बन गई है।


