WTC Points Table Update: साउथ अफ्रीका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका, छिन गई नंबर वन की कुर्सी

WTC Points Table Update: साउथ अफ्रीका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका, छिन गई नंबर वन की कुर्सी

World Test Championship 2025-2027 Points Table: साउथ अफ्रीका ने केप टाउन में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका लगा है। दरअसल, पैट कमिंस के कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जहां WTC पॉइंट टेबल 2025-2027 में अपनी नंबर वन की कुर्सी गंवाई, वहीं आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

WTC पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर लुढ़का ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका से केपटाउन टेस्ट मैच हारने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में लंबे समय से चला आ रहा दबदबा खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम केपटाउन टेस्ट मैच गंवाने के बाद 69.23 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की इस हार का फायदा न्यूजीलैंड को हुआ है। न्यूजीलैंड 72.22 अंक प्रतिशत के साथ अब टॉप पर पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया से केपटाउन टेस्ट मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका 71.43 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत 51.52 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज की 8 विकेट से जीत का फायदा भारत को मिला है। बांग्लादेश एक स्थान फिसलकर 5वें नंबर पर पहुंच गई है।

WTC 2025-2027 प्वाइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ नो रिजल्ट अंक (PTS) अंक प्रतिशत (PCT)
1 न्यूजीलैंड 6 4 1 0 1 0 52 72.22%
2 दक्षिण अफ्रीका 7 5 2 0 0 0 60 71.43%
3 ऑस्ट्रेलिया 13 9 4 0 0 0 108 69.23%
4 भारत 11 5 4 0 2 0 68 51.52%
5 बांग्लादेश 7 3 3 0 1 0 40 47.62%
6 इंग्लैंड 16 7 8 0 1 0 74 38.54%
7 श्रीलंका 6 1 2 0 3 0 24 33.33%
8 वेस्टइंडीज 13 3 8 0 2 0 42 26.92%
9 पाकिस्तान 9 2 7 0 0 0 5 4.63%

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया को झटका

साउथ अफ्रीका से केपटाउन टेस्ट मैच हारने और सीरीज 2-1 से गंवाने का नुकसान ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी रैंकिंग में भी उठाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान लुढ़ककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। टेस्ट रैकिंग में न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर बरकररार है। इंग्लैंड 5वें और बांग्लादेश छठे नंबर पर काबिज हैं।

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग

रैंक टीम मैच कुल अंक रेटिंग
1 दक्षिण अफ्रीका 23 2860 124
2 ऑस्ट्रेलिया 31 3787 122
3 न्यूज़ीलैंड 22 2336 106
4 भारत 29 3042 105
5 इंग्लैंड 36 3658 102
6 बांग्लादेश 25 1916 77
7 श्रीलंका 19 1434 75
8 वेस्टइंडीज 27 2008 74
9 पाकिस्तान 23 1623 71
10 ज़िम्बाब्वे 13 217 17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *