बलरामपुर डबल मर्डर: सड़क हादसा मामले में हत्या का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, प्रेमिका ने पति साथ रची थी हत्या की साजिश

बलरामपुर डबल मर्डर: सड़क हादसा मामले में हत्या का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, प्रेमिका ने पति साथ रची थी हत्या की साजिश

बलरामपुर में सड़क दुर्घटना समझे जा रहे दो युवकों की मौत का मामला अब दोहरे हत्याकांड में बदल गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शवों को सड़क किनारे फेंककर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की थी। घटना 13 अप्रैल 2026 की सुबह महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में सामने आई। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल के पास दो युवक अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से हत्या तक पहुंची जांच रमवापुर निवासी प्रमोद की तहरीर पर मृतकों की पहचान मनोज और दीपचंद उर्फ छोटू के रूप में हुई। शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का माना गया। लेकिन पुलिस ने जब कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य खंगाले, तो मामला हत्या में बदल गया। प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह जांच में खुलासा हुआ कि दीपचंद का खुशबू वर्मा से विवाह पूर्व प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। बताया गया कि दीपचंद के पास खुशबू की कुछ पुरानी तस्वीरें थीं, जिनके जरिए वह दबाव बना रहा था। इसी कारण खुशबू के वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया। पति व रिश्तेदारों संग मिलकर रची साजिश तनाव से परेशान होकर खुशबू ने अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मिलकर दीपचंद की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत दीपचंद और उसके साथी मनोज को गांव के बाहर बुलाया गया, जहां विवाद के दौरान दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हादसा दिखाने के लिए शव फेंके हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शवों को मोटरसाइकिल पर रखकर लौकहवा के सेवरहवा नाले के पास फेंक दिया और बाइक भी वहीं छोड़ दी, ताकि घटना सड़क हादसा लगे। पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार, खुशबू वर्मा, अजय कुमार वर्मा और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से मृतक के मोबाइल का टूटा हिस्सा, एक माला और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया- शुरुआत में मामला दुर्घटना का लग रहा था। लेकिन गहन जांच, घटनास्थल निरीक्षण, रूट चार्ट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *