लखनऊ में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज उत्तर प्रदेश के प्रेसीडेंट टी.वी.एस.के रेड्डी को अज्ञात नंबरों से धमकी मिलने का सामने आया है। इस संबंध में कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर राजकमल राय ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एलडीए कॉलोनी आशियाना निवासी राजकमल राय ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी में असिसटेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया बीते कुछ समय से अलग-अलग नंबरों से बार-बार कॉल कर कंपनी के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी को धमकाया जा रहा है। इससे वह मानसिक तनाव में हैं और उनके काम में दिक्कत आ रही है। राजकमल राय ने आशंका जताई है कि यह हरकत अर्चिता टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विजय मिश्रा द्वारा कराई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 108-102 इमरजेंसी सेवा का संचालन करती है कंपनी टीवीएसके रेड्डी को कंपनी ने प्रदेश में 108 और 102 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन अच्छ से जारी रखने के लिए जिम्मेदारी है। हालांकि इस तरह की धमकी से काम पर असर पड़ने की आशंका है। संस्था की तरफ से पुलिस को कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल्स भी सौंपी गई हैं। मामले में आशियाना पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज करके नंबर की डिटेल निकालकर कार्रवाई की जाएगी।


