Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 60वां मुकाबला तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में केकेआर ने सलामी बल्लेबाज फिन एलन, कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतकों की मदद से गुजरात को 248 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
केकेआर की शीमी शुरुआत
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत धीमी रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन के बीच 4.3 ओवरों में 44 रन की साझेदारी हुई। रहाणे संघर्ष करते हुए नज़र आए और 14 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 14 रन बनाकर आउट हो गए।
फिन एलन का ताबड़तोड़ अर्धशतक
इसके बाद फिन एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचाया। एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।
अंगकृष ने कैमरून ग्रीन ने पारी संभाली
यहां से अंगकृष ने कैमरून ग्रीन के साथ मोर्चा संभाला। रघुवंशी ने 33 गेंदों में अपना 7वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। अंगकृष ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 247/2 के स्कोर तक पहुंचाया। अंगकृष ने 44 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों के साथ 82 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कैमरून ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 52 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 50 रन देकर 1 विकेट निकाला, जबकि साईं किशोर ने 38 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
केकेआर को जीतने होंगे सभी मैच
गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ का टिकट हासिल करना चाहेगी। इस टीम ने 12 में से 8 मैच अपने नाम किए हैं। 16 अंकों के साथ जीटी दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं, केकेआर 11 मुकाबलों में 6 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए सभी मैच जीतने होंगे।



Textbook 
