पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत लहसुना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी खुशबू खातून के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। 15 मई 2026 की रात पुलिस ने निशियावां गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर धर्मवीर कुमार को देसी कट्टे के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय मुनेशी बिंद उर्फ स्वर्गीय मुकेश बिंद का पुत्र और निशियावां गांव का निवासी है। उसके खिलाफ लहसुना थाना कांड संख्या 389/26, दिनांक 16.05.2026 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत लहसुना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी खुशबू खातून के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। 15 मई 2026 की रात पुलिस ने निशियावां गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर धर्मवीर कुमार को देसी कट्टे के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय मुनेशी बिंद उर्फ स्वर्गीय मुकेश बिंद का पुत्र और निशियावां गांव का निवासी है। उसके खिलाफ लहसुना थाना कांड संख्या 389/26, दिनांक 16.05.2026 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है।


