खरौनी में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में भेजा गया, कमरे की तलाशी की तलाशी के दौरान मिली

खरौनी में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में भेजा गया, कमरे की तलाशी की तलाशी के दौरान मिली

खरौनी निवासी पिंटू कुमार को 80 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पिंटू कुमार के घर में प्रवेश कर आंगन के बाईं ओर स्थित एक कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में एक सफेद रंग की पारदर्शी पन्नी में अखबार के पन्नों में बंधी हुई कई पुड़िया मिलीं। एक पुड़िया को खोलकर देखने पर उसमें गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। इसके बाद सभी 104 पुड़ियों की जांच की गई और सभी में गांजा होने की पुष्टि हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तौलने पर प्लास्टिक पन्नी और कागज सहित कुल वजन 213 ग्राम पाया गया। कागज को अलग करने के बाद गांजे का शुद्ध वजन 80 ग्राम दर्ज किया गया। उदवंतनगर थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया गत शुक्रवार जप्ती सूची शाम 6:30 बजे दो गवाहों और अंचलाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तैयार की गई। जप्ती सूची की एक प्रति पिंटू कुमार को सौंपी गई। इसके बाद, उसे उसके अपराध का कारण बताते हुए औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई। जब्त किए गए गांजे और गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर पुलिस थाने के लिए रवाना हुई। खरौनी निवासी पिंटू कुमार को 80 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पिंटू कुमार के घर में प्रवेश कर आंगन के बाईं ओर स्थित एक कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में एक सफेद रंग की पारदर्शी पन्नी में अखबार के पन्नों में बंधी हुई कई पुड़िया मिलीं। एक पुड़िया को खोलकर देखने पर उसमें गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। इसके बाद सभी 104 पुड़ियों की जांच की गई और सभी में गांजा होने की पुष्टि हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तौलने पर प्लास्टिक पन्नी और कागज सहित कुल वजन 213 ग्राम पाया गया। कागज को अलग करने के बाद गांजे का शुद्ध वजन 80 ग्राम दर्ज किया गया। उदवंतनगर थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया गत शुक्रवार जप्ती सूची शाम 6:30 बजे दो गवाहों और अंचलाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तैयार की गई। जप्ती सूची की एक प्रति पिंटू कुमार को सौंपी गई। इसके बाद, उसे उसके अपराध का कारण बताते हुए औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई। जब्त किए गए गांजे और गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर पुलिस थाने के लिए रवाना हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *