धरहरा में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बहू पर धीमा जहर देने का आरोप, पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी जांच

धरहरा में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बहू पर धीमा जहर देने का आरोप, पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी जांच

धरहरा थाना क्षेत्र के औड़बगीचा गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। इलाज के दौरान हुई मौत मृतका की पहचान औड़बगीचा गांव निवासी स्वर्गीय यात्री साव की पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 3 मई को अचानक वृद्ध महिला समेत उनके दोनों पुत्र अजीत कुमार उर्फ पंकज, विश्वजीत कुमार और बहन ललिता देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। वृद्ध महिला पहले से डायबिटीज की मरीज थीं। गंभीर हालत में उन्हें पहले निजी अस्पताल और बाद में मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। गांव में फैली तरह-तरह की चर्चाएं महिला की मौत के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि पंकज कुमार की पत्नी मनीषा गुप्ता, जो पारा मेडिकल की छात्रा रह चुकी है, कथित रूप से अनाज में धीमा जहर जैसी दवा मिलाकर परिवार को लंबे समय से दे रही थी। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि मनीषा का किसी अन्य युवक से कथित प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले वह अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसकी शिकायत अगमकुआं थाना में दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। परिजनों ने आरोपों को बताया गलत मृतका के पुत्र अजीत कुमार उर्फ पंकज कुमार और विश्वजीत कुमार ने ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ था और मामले को बेवजह सनसनीखेज बनाया जा रहा है। आवेदन मिलने पर होगी जांच थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धरहरा थाना क्षेत्र के औड़बगीचा गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। इलाज के दौरान हुई मौत मृतका की पहचान औड़बगीचा गांव निवासी स्वर्गीय यात्री साव की पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 3 मई को अचानक वृद्ध महिला समेत उनके दोनों पुत्र अजीत कुमार उर्फ पंकज, विश्वजीत कुमार और बहन ललिता देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। वृद्ध महिला पहले से डायबिटीज की मरीज थीं। गंभीर हालत में उन्हें पहले निजी अस्पताल और बाद में मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। गांव में फैली तरह-तरह की चर्चाएं महिला की मौत के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि पंकज कुमार की पत्नी मनीषा गुप्ता, जो पारा मेडिकल की छात्रा रह चुकी है, कथित रूप से अनाज में धीमा जहर जैसी दवा मिलाकर परिवार को लंबे समय से दे रही थी। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि मनीषा का किसी अन्य युवक से कथित प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले वह अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसकी शिकायत अगमकुआं थाना में दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। परिजनों ने आरोपों को बताया गलत मृतका के पुत्र अजीत कुमार उर्फ पंकज कुमार और विश्वजीत कुमार ने ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ था और मामले को बेवजह सनसनीखेज बनाया जा रहा है। आवेदन मिलने पर होगी जांच थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *