चेहराकलां में टी20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:विशुनपुर अड़रा पंचायत में मुखिया ने किया उद्घाटन, विजेता को स्प्लेंडर बाइक मिलेगी

चेहराकलां में टी20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:विशुनपुर अड़रा पंचायत में मुखिया ने किया उद्घाटन, विजेता को स्प्लेंडर बाइक मिलेगी

चेहराकलां प्रखंड के विशुनपुर अड़रा पंचायत स्थित कटहरा चौक के निकट शनिवार रात को टी20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस क्रिकेट मैच के प्रथम सीजन का उद्घाटन विशुनपुर अड़रा के मुखिया हिमाचल कुमार ने किया। टूर्नामेंट के पहले सीजन में बाजीगर इलेवन सुपौल और रॉक इलेवन दुबहा के बीच मुकाबला हुआ। बाजीगर इलेवन सुपौल के कप्तान बेटिंग राजा और रॉक इलेवन दुबहा के कप्तान शिवम को मैदान में बुलाकर टॉस किया गया। टॉस जीतकर रॉक इलेवन दुबहा टीम के कप्तान शिवम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच की कमेंट्री मनीष कमेंट्रेटर ने की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। बता दें कि इस सीजन में विजेता टीम को स्प्लेंडर बाइक और उपविजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटर पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन मैच में विशुनपुर अड़रा पंचायत के मुखिया हिमाचल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार चौरसिया, लोजपा अध्यक्ष मदन पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रविंद्र यादव, रामजी प्रसाद यादव, मनोज कुमार दिवाकर, निशांत कुमार, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल दास, मोनू कुमार श्रीवास्तव, साधु शरण, समाजसेवी चंदन कुमार, राजेश कुमार, रामचंद्र चौधरी, पूर्व समिति सदस्य अशोक सहनी सहित कई समाजसेवी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। चेहराकलां प्रखंड के विशुनपुर अड़रा पंचायत स्थित कटहरा चौक के निकट शनिवार रात को टी20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस क्रिकेट मैच के प्रथम सीजन का उद्घाटन विशुनपुर अड़रा के मुखिया हिमाचल कुमार ने किया। टूर्नामेंट के पहले सीजन में बाजीगर इलेवन सुपौल और रॉक इलेवन दुबहा के बीच मुकाबला हुआ। बाजीगर इलेवन सुपौल के कप्तान बेटिंग राजा और रॉक इलेवन दुबहा के कप्तान शिवम को मैदान में बुलाकर टॉस किया गया। टॉस जीतकर रॉक इलेवन दुबहा टीम के कप्तान शिवम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच की कमेंट्री मनीष कमेंट्रेटर ने की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। बता दें कि इस सीजन में विजेता टीम को स्प्लेंडर बाइक और उपविजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटर पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन मैच में विशुनपुर अड़रा पंचायत के मुखिया हिमाचल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार चौरसिया, लोजपा अध्यक्ष मदन पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रविंद्र यादव, रामजी प्रसाद यादव, मनोज कुमार दिवाकर, निशांत कुमार, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल दास, मोनू कुमार श्रीवास्तव, साधु शरण, समाजसेवी चंदन कुमार, राजेश कुमार, रामचंद्र चौधरी, पूर्व समिति सदस्य अशोक सहनी सहित कई समाजसेवी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *