चोरौत में ऑटो ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी:गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; सड़क किनारे जाते समय हादसा

चोरौत में ऑटो ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी:गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; सड़क किनारे जाते समय हादसा

चोरौत थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुनैना देवी घायल हो गईं। यह घटना भिट्ठा मोड़, चोरौत एनएच 227 पथ पर हुई। टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल महिला की पहचान यदुपट्टी गांव निवासी रामनारायण महतो की पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुनैना देवी सड़क किनारे चल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। चोरौत थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुनैना देवी घायल हो गईं। यह घटना भिट्ठा मोड़, चोरौत एनएच 227 पथ पर हुई। टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल महिला की पहचान यदुपट्टी गांव निवासी रामनारायण महतो की पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुनैना देवी सड़क किनारे चल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *