IPL 2026 के 60 मैच पूरे हो चुके हैं। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं। कोलकाता 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए बचे दोनों मैच जीतने होंगे। आज लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में बेंगलुरु के पास पंजाब को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने का मौका है। पंजाब के लिए भी यह मुकाबला जीतना जरूरी है। दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है। दिल्ली 10 पॉइंट्स के साथ आठवें और राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… गुजरात हार के बाद भी दूसरे स्थान पर कायम कोलकाता से हार के बाद भी गुजरात दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम के 13 मैच में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 पॉइंट्स हैं। गुजरात का अगला मैच चेन्नई से है, जिसे उसे जीतना होगा। बेंगलुरु 16 पॉइंट्स और +1.053 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। टीम पंजाब को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। उसे पंजाब और हैदराबाद से मैच खेलना है। कोलकाता को एक स्थान का फायदा गुजरात पर जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के 12 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। KKR को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। हैदराबाद तीसरे पायदान पर हैदराबाद 12 मैच में 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 18 मई को चेन्नई और 22 मई को बेंगलुरु को हराना होगा। पंजाब को हर हाल में जीत चाहिए पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को आज बेंगलुरु और 23 मई को लखनऊ से मैच खेलना है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई की राह मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। टीम को अब हैदराबाद और गुजरात से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है और उसका नेट रनरेट (-0.993) खराब है। दिल्ली को दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी। आज राजस्थान से हारने पर टीम बाहर हो जाएगी।
मुंबई-लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन बने ऑरेंज कैप होल्डर गुजरात के साई सुदर्शन हैदराबाद के हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं। शनिवार को 85 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्लासन 508 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। भुवनेश्वर के पास बरकरार पर्पल कैप बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 13 मैचों में 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार:बेंगलुरु के पास नॉकऑउट में पहुंचने का मौका; पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को हर मैच जीतना जरूरी


