IPL में आज बेंगलुरु Vs पंजाब:धर्मशाला में बेंगलुरु को 15 साल से नहीं हरा सकी है पंजाब; कोहली ने पिछले मैच में शतक लगाया

IPL में आज बेंगलुरु Vs पंजाब:धर्मशाला में बेंगलुरु को 15 साल से नहीं हरा सकी है पंजाब; कोहली ने पिछले मैच में शतक लगाया

IPL में रविवार को पिछले सीजन का फाइनल खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से धर्मशाला के HPCA मैदान पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की टीम इस मैदान पर बेंगलुरु को पिछले 15 साल से नहीं हरा सकी है। पंजाब को आखिरी जीत 2011 में मिली थी। 2024 के मुकाबले में टीम 60 रन से हारी थी। इसे फॉर्म बनाम प्रेशर का मैच भी कहा जा रहा है। क्योंकि, बेंगलुरु लगातार 2 मैच जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब लगातार 5 हार के बाद दबाव में है। बेंगलुरु ने उसे पिछले सीजन में 3 बार हराया था। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड पंजाब के पास हिसाब बराबर करने का मौका इस मुकाबले में पंजाब के पास होम कंडीशन में बेंगलुरु से हिसाब बराबर करने का मौका है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में भी बेंगलुरु आगे है। दोनों के बीच 37 मैच हुए हैं। इनमें 19 बेंगलुरु और 18 पंजाब ने जीते हैं। टॉप प्लेयर्स कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर ओपनर विराट कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए हैं। वे आज 500 रन पूरे कर सकते हैं। विराट ने पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ 60 बॉल पर नाबाद 105 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार 22 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में नंबर-1 हैं। प्रभसिमरन ने पंजाब से सबसे ज्यादा रन बनाए ओपनर प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में पंजाब के टॉप स्कोरर हैं। वे 12 मैचों में 5 फिफ्टी के साथ 439 रन बना चुके हैं। उन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। अर्शदीप सिंह 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वे इस सीजन में 9.69 की इकोनॉमी से रन दे रहे हैं। पेसर्स में मार्को यानसन 7 और विजयकुमार वैशाख 9 विकेट ले चुके हैं। वीकनेस एंड स्ट्रेंथ बेंगलुरु सभी डिपार्टमेंट में मजबूत बेंगलुरु की टीम सभी विभागों में मजबूत नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में कोहली, बेथेल, पडिक्कल और पाटीदार लगातार रन बना रहे हैं। क्रुणाल पंड्या भी अहम योगदान दे रहे हैं। हालांकि, जितेश, बेथेल और शेफर्ड की फॉर्म अच्छी नहीं है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड लगातार विकेट ले रहे हैं। पंजाब की कमजोरी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पंजाब की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है। इस मैदान पर दोनों मैचों में टीम 210 और 200 रन का बचाव नहीं कर सकी, क्योंकि आखिरी 5 ओवरों में गेंदबाजों ने जमकर रन दिए। IPL इतिहास में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा 10 मैच हारने का रिकॉर्ड भी पंजाब के नाम है। टीम की बल्लेबाजी ने सीजन की शुरुआत में दमदार प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, 25 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ टूर्नामेंट के सबसे बड़े टारगेट 264 रन को चेज किया। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह 5-5 फिफ्टी लगा चुके हैं। पिच एंड वेदर रिपोर्ट धर्मशाला में हाईस्कोर मैच की उम्मीद HPCA मैदान पर इस साल खूब रन बने हैं। यहां अब तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। दोनों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी कर टारगेट चेज किया। रविवार को धर्मशाला में बारिश के आसार नहीं हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *