बरनाला में निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल:कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग; कूड़ा न उठने से आम जनता परेशान

बरनाला में निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल:कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग; कूड़ा न उठने से आम जनता परेशान

पंजाब के सभी नगर निगम और नगर कौंसिल के कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के कारण स्थानीय निकाय विभाग के दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरनाला में सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर देखने को मिला। सफाई सेवकों के काम पर न आने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों से कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे सड़कों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सभी को समान वेतन देना और पक्के कर्मचारियों के रुके हुए भत्तों व बकाये का भुगतान करना शामिल है। इन मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले चार साल से सरकार से केवल आश्वासन मिलने का आरोप लगा रहे हैं। प्रधान गुलशन कुमार, सतपाल रिंकू, विनय कुमार, सोनू कुमार, संजय कुमार, चरणसिंह, मोहित, अरुण कुमार, जसवंत और विक्रम विक्की सहित अन्य नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह हड़ताल और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस दौरान किसी भी तरह का सरकारी काम नहीं किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *