गयाजी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान:कार्यकर्ताओं को संगठन-विचारधारा का दिया मंत्र, जनता के बीच रहने के टिप्स दिए

गयाजी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान:कार्यकर्ताओं को संगठन-विचारधारा का दिया मंत्र, जनता के बीच रहने के टिप्स दिए

बोधगया में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शनिवार से शुरू हो गया। गया जिला पूर्वी भाजपा की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी के नेतृत्व में किया गया। अभियान का मार्गदर्शन अभियान प्रभारी पप्पू चंद्रवंशी कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 और 31 मई तक चलेगा। शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों व जनसेवा के काम को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कुल 13 विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क, सेवा कार्यों और पार्टी के विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। विभिन्न वक्ता कार्यकर्ताओं को इन विषयों की जानकारी दे रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के गुर भी सिखा रहे हैं। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की जरूरत पर जोर दिया। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता-समर्पण से ही संभव वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सत्रों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और आने वाले चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ती है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। दो दिवसीय इस महाअभियान में जिले भर के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। बोधगया में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शनिवार से शुरू हो गया। गया जिला पूर्वी भाजपा की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी के नेतृत्व में किया गया। अभियान का मार्गदर्शन अभियान प्रभारी पप्पू चंद्रवंशी कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 और 31 मई तक चलेगा। शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों व जनसेवा के काम को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कुल 13 विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क, सेवा कार्यों और पार्टी के विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। विभिन्न वक्ता कार्यकर्ताओं को इन विषयों की जानकारी दे रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के गुर भी सिखा रहे हैं। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की जरूरत पर जोर दिया। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता-समर्पण से ही संभव वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सत्रों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और आने वाले चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ती है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। दो दिवसीय इस महाअभियान में जिले भर के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *