‘नेट जीरो लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही बरौनी रिफाइनरी’:कार्यकारी निदेशक ने कहा- तेजी से चल रही है विस्तार की परियोजना

‘नेट जीरो लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही बरौनी रिफाइनरी’:कार्यकारी निदेशक ने कहा- तेजी से चल रही है विस्तार की परियोजना

बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने कहा है कि बरौनी रिफाइनरी राष्ट्र को ईंधन आपूर्ति के प्रति प्रतिबद्ध है। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों के निर्माण की दिशा में भी अग्रसर है। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल सतत विकास की दिशा में नेट जीरो 2046 लक्ष्य की ओर सार्थक कदम उठा रहा है। आज ऑफिसर्स क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी ने हरित विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया है, सौर ऊर्जा रूफटॉप की स्थापना किया है। हाल ही में सबस्टेशन 44 पर 140 kWp रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम का कमीशनिंग किया गया है। इसके साथ ही रिफाइनरी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2.57 मेगावॉट से बढ़कर 2.71 मेगावॉट हो गई है। इससे हर साल करीब 24 लाख की ऊर्जा बचत होगी और 1.5 लाख किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने विस्तारीकरण परियोजना की भी चर्चा की। इस दौरान प्रसंस्करण प्रबंधक नेहा कुमारी ने प्रस्तुति के माध्यम से 2025-26 की तकनीकी उपलब्धियों और बरौनी रिफाइनरी की ओर से अर्जित पुरस्कारों का विवरण साझा किया। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी बताया कि बरौनी रिफाइनरी को गर्व है कि वह फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में 127वें स्थान पर है। इस वित्तीय वर्ष में रिफाइनरी ने 94.2 EII, 231 TMT ATF उत्पादन और 325.2 TMT EBMS उत्पादन हासिल किया।मुख्य प्रबंधक (ईएमएस, सीएसआर) नीरज कुमार ने किए गए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। बताया गया कि बरौनी रिफाइनरी ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय पहल में भी उल्लेखनीय काम किए। क्षय रोग के निदान के लिए जिला टीबी केंद्र को TrueNAT मशीनें सौंपी गई। तीव्र और अत्यधिक सटीक निदान तकनीक वाली यह अत्याधुनिक मशीन TB की शीघ्र पहचान और प्रभावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा बरौनी रिफाइनरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्माइल्स वी स्प्रेड पहल के माध्यम से 10 से 14 साल की करीब 100 बच्चियों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने और पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए उन्हें स्वच्छता किट, स्पोर्ट्स किट, दैनिक जीवन के समान, स्टडी किट और स्कूल बैग उपहार में दिए। इनडोर गेम्स लूडो, शतरंज और कैरम के अलावे आउटडोर गेम्स जैसे बास्केटबॉल, फुटबॉल,क्रिकेट बैट और बैडमिंटन रैकेट भी उपहारों में शामिल किए गए थे। यह संसाधन बच्चियों को सक्रिय रहने, आत्म विश्वास बढ़ाने और पढ़ाई व खेल के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने के अवसर प्रदान करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास में रिफाइनरी ने स्थानीय समाज को सशक्त बनाने में सदैव योगदान दिया है। प्रेस वार्ता के माध्यम से बरौनी रिफाइनरी ने मीडिया और जनता के बीच विश्वास और संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने समाज की सेवा में निरंतर तत्पर रहने के लिए प्रतिबद्ध जताई है। बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने कहा है कि बरौनी रिफाइनरी राष्ट्र को ईंधन आपूर्ति के प्रति प्रतिबद्ध है। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों के निर्माण की दिशा में भी अग्रसर है। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल सतत विकास की दिशा में नेट जीरो 2046 लक्ष्य की ओर सार्थक कदम उठा रहा है। आज ऑफिसर्स क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी ने हरित विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया है, सौर ऊर्जा रूफटॉप की स्थापना किया है। हाल ही में सबस्टेशन 44 पर 140 kWp रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम का कमीशनिंग किया गया है। इसके साथ ही रिफाइनरी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2.57 मेगावॉट से बढ़कर 2.71 मेगावॉट हो गई है। इससे हर साल करीब 24 लाख की ऊर्जा बचत होगी और 1.5 लाख किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने विस्तारीकरण परियोजना की भी चर्चा की। इस दौरान प्रसंस्करण प्रबंधक नेहा कुमारी ने प्रस्तुति के माध्यम से 2025-26 की तकनीकी उपलब्धियों और बरौनी रिफाइनरी की ओर से अर्जित पुरस्कारों का विवरण साझा किया। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी बताया कि बरौनी रिफाइनरी को गर्व है कि वह फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में 127वें स्थान पर है। इस वित्तीय वर्ष में रिफाइनरी ने 94.2 EII, 231 TMT ATF उत्पादन और 325.2 TMT EBMS उत्पादन हासिल किया।मुख्य प्रबंधक (ईएमएस, सीएसआर) नीरज कुमार ने किए गए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। बताया गया कि बरौनी रिफाइनरी ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय पहल में भी उल्लेखनीय काम किए। क्षय रोग के निदान के लिए जिला टीबी केंद्र को TrueNAT मशीनें सौंपी गई। तीव्र और अत्यधिक सटीक निदान तकनीक वाली यह अत्याधुनिक मशीन TB की शीघ्र पहचान और प्रभावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा बरौनी रिफाइनरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्माइल्स वी स्प्रेड पहल के माध्यम से 10 से 14 साल की करीब 100 बच्चियों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने और पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए उन्हें स्वच्छता किट, स्पोर्ट्स किट, दैनिक जीवन के समान, स्टडी किट और स्कूल बैग उपहार में दिए। इनडोर गेम्स लूडो, शतरंज और कैरम के अलावे आउटडोर गेम्स जैसे बास्केटबॉल, फुटबॉल,क्रिकेट बैट और बैडमिंटन रैकेट भी उपहारों में शामिल किए गए थे। यह संसाधन बच्चियों को सक्रिय रहने, आत्म विश्वास बढ़ाने और पढ़ाई व खेल के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने के अवसर प्रदान करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास में रिफाइनरी ने स्थानीय समाज को सशक्त बनाने में सदैव योगदान दिया है। प्रेस वार्ता के माध्यम से बरौनी रिफाइनरी ने मीडिया और जनता के बीच विश्वास और संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने समाज की सेवा में निरंतर तत्पर रहने के लिए प्रतिबद्ध जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *