नवादा रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) की व्यवस्था एक छोटे कमरे में संचालित होने के कारण मरीजों को हो रही असुविधा पर संज्ञान लिया गया। समिति ने पाया कि छोटे कमरे में जांच होने से मरीजों और उनके परिजनों को धूप, बारिश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, अस्पताल के बड़े हॉल में रक्त जांच व्यवस्था को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। हॉल को खुलवाकर मरीजों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी विभाग में कुछ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का दूर से ही परीक्षण किए जाने की शिकायत भी मिली। समिति ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे अपने चैंबर में बैठकर मरीजों का समुचित परीक्षण और उपचार करें, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य नवादा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और जनहितकारी बनाना है। अस्पताल की अन्य समस्याओं और आवश्यक सुधारों को लेकर समिति शीघ्र ही बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर पहल करेगी। इस निरीक्षण में भाजपा नेता सह रोगी कल्याण समिति सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, निशा राजवंशी, जेडीयू नेता सह रोगी कल्याण समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद उर्फ ज्योति पासवान, मंजू चन्द्रवशी, डॉक्टर कौशल कुमार के साथ जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी और नगरपरिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी उपस्थित रहीं। नवादा रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) की व्यवस्था एक छोटे कमरे में संचालित होने के कारण मरीजों को हो रही असुविधा पर संज्ञान लिया गया। समिति ने पाया कि छोटे कमरे में जांच होने से मरीजों और उनके परिजनों को धूप, बारिश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, अस्पताल के बड़े हॉल में रक्त जांच व्यवस्था को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। हॉल को खुलवाकर मरीजों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी विभाग में कुछ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का दूर से ही परीक्षण किए जाने की शिकायत भी मिली। समिति ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे अपने चैंबर में बैठकर मरीजों का समुचित परीक्षण और उपचार करें, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य नवादा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और जनहितकारी बनाना है। अस्पताल की अन्य समस्याओं और आवश्यक सुधारों को लेकर समिति शीघ्र ही बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर पहल करेगी। इस निरीक्षण में भाजपा नेता सह रोगी कल्याण समिति सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, निशा राजवंशी, जेडीयू नेता सह रोगी कल्याण समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद उर्फ ज्योति पासवान, मंजू चन्द्रवशी, डॉक्टर कौशल कुमार के साथ जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी और नगरपरिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी उपस्थित रहीं।


