सहरसा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी ललटू कुमार उर्फ ललटू यादव को कटिहार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। ललटू यादव कई संगीन मामलों में वांछित था। शनिवार के शाम 7:00 बजे सहरसा सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि ललटू यादव बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 59/26 के लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कटिहार रेलवे स्टेशन के आसपास ठिकाना बदल रहा है। सूचना के आधार पर सहरसा एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में बैजनाथपुर थाना, पस्तपार थाना और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) के अधिकारी व जवान शामिल थे। पुलिस ने कटिहार रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर सुनियोजित छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबा आपराधिक इतिहास-पुलिस गिरफ्तार अपराधी की पहचान पस्तपार थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड संख्या-06 निवासी ललटू कुमार उर्फ ललटू यादव के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम सुबोध यादव है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह सहरसा और मधेपुरा जिले के कई लूट और डकैती मामलों में वांछित था। बसनही थाना में मामले दर्ज उसके खिलाफ सहरसा जिले के सदर थाना, भर्राही थाना और बसनही थाना में मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, मधेपुरा जिले के सदर थाना, मुरलीगंज थाना और ग्वालपाड़ा थाना में भी लूट एवं डकैती से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस विशेष अभियान का नेतृत्व सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने किया। टीम में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान, सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मी, तथा दोनों थानों के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। सहरसा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी ललटू कुमार उर्फ ललटू यादव को कटिहार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। ललटू यादव कई संगीन मामलों में वांछित था। शनिवार के शाम 7:00 बजे सहरसा सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि ललटू यादव बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 59/26 के लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कटिहार रेलवे स्टेशन के आसपास ठिकाना बदल रहा है। सूचना के आधार पर सहरसा एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में बैजनाथपुर थाना, पस्तपार थाना और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) के अधिकारी व जवान शामिल थे। पुलिस ने कटिहार रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर सुनियोजित छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबा आपराधिक इतिहास-पुलिस गिरफ्तार अपराधी की पहचान पस्तपार थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड संख्या-06 निवासी ललटू कुमार उर्फ ललटू यादव के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम सुबोध यादव है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह सहरसा और मधेपुरा जिले के कई लूट और डकैती मामलों में वांछित था। बसनही थाना में मामले दर्ज उसके खिलाफ सहरसा जिले के सदर थाना, भर्राही थाना और बसनही थाना में मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, मधेपुरा जिले के सदर थाना, मुरलीगंज थाना और ग्वालपाड़ा थाना में भी लूट एवं डकैती से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस विशेष अभियान का नेतृत्व सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने किया। टीम में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान, सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मी, तथा दोनों थानों के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


